Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में कांग्रेस ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि:पहलगाम हमले की बरसी पर कैंडल जलाकर रखा मौन

    4 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी में जिला कांग्रेस कमेटी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले की पहली बरसी पर शहीद नागरिकों को श्रद्धांजलि दी। जिला कांग्रेस कार्यालय मंडी धर्मदास में कैंडल जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को याद किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने की। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शहीदों की स्मृति में मौन रखा और उनके बलिदान को नमन किया। जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि पहलगाम हमले में शहीद हुए नागरिकों का बलिदान देश के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने जोर दिया कि शहीदों की कुर्बानी कभी भुलाई नहीं जा सकती और देश की एकता, अखंडता व सुरक्षा के लिए उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। कुलश्रेष्ठ ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। कांग्रेस नेता अनुपम शाक्य ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा और नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वालों का सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। इस अवसर पर अरविंद यादव, शरद पचौरी, डॉ. नवीन शर्मा, हरेन्द्र राउत, गौरव कुमार खेड़ा, हिमांशु सेन, पंकज कुमार, सरफराज अहमद सिद्दीकी सहित कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने कैंडल जलाकर वीर शहीदों को नमन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एमिटी स्टूडेंट्स ने SGPGIMS में पौधरोपण किया:विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
    Next Article
    अयोध्या के नव्य अयोध्या प्रोजेक्ट पर हाईकोर्ट की रोक:डबल बेंच का आदेश, 23 अप्रैल को अगली सुनवाई; 1100 किसानों को राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment