Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एनडीए पास कराने के नाम पर लाखों की ठगी:पीलीभीत पुलिस ने शातिर ठग को गोवा से किया गिरफ्तार

    12 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत की शहर कोतवाली पुलिस ने एनडीए परीक्षा पास कराने और 12वीं कक्षा में प्रवेश दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गोवा से गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए फरार चल रहा था। शहर की नकटादाना कॉलोनी निवासी राकेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा राज दिवान अजमेर के राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में पढ़ता है। साल 2024 में 11वीं कक्षा में फेल होने के बाद राकेश अपने बेटे के स्कूल गए थे। वहां क्लास टीचर जेके शर्मा ने उन्हें देहरादून निवासी अपने परिचित रजनीकान्त शर्मा से मिलने की सलाह दी। टीचर ने भरोसा दिलाया कि रजनीकान्त उनके बेटे का 12वीं में प्रवेश और एनडीए दोनों आसानी से करवा देगा। आरोपी रजनीकान्त शर्मा ने राकेश कुमार को 2024-25 सत्र में काम पूरा करने की गारंटी दी। इसके एवज में उसने यूपीआई, आरटीजीएस और पेटीएम के माध्यम से अलग-अलग तारीखों पर कुल 4,49,500 रुपये वसूल लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब न तो 12वीं में प्रवेश मिला और न ही एनडीए से संबंधित कोई कार्रवाई हुई, तो राकेश ने अपने पैसे वापस मांगे। पैसे वापस मांगने पर आरोपी रजनीकान्त ने गाली-गलौज की और जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी की तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिला, तो न्यायालय से गैर जमानती वारंट प्राप्त किया गया। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन गोवा के कोलवा थाना क्षेत्र स्थित एसके रेजिडेंसी में मिली। पीलीभीत पुलिस की टीम ने गोवा में दबिश देकर 51 वर्षीय आरोपी रजनीकान्त शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। मडगांव कोर्ट ने आरोपी की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की है, जिसके बाद पुलिस उसे लेकर पीलीभीत लौट रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में स्कूटर सवार मां-बेटे को वाहन ने रौंदा:मौत, मां को दवा दिलाने ले जा रहा था बेटा, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
    Next Article
    ललितपुर में व्यापार मंडल की बैठक:5 अप्रैल को होगी प्रांतीय कार्य समिति की बैठक, कंछल होंगे मुख्य अतिथि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment