Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में व्यापार मंडल की बैठक:5 अप्रैल को होगी प्रांतीय कार्य समिति की बैठक, कंछल होंगे मुख्य अतिथि

    11 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में सोमवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक एलाइट चौराहे स्थित एक होटल में जिलाध्यक्ष सुरेश बडेरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला वरिष्ठ महामंत्री प्रदीप सतरवांस और जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई ने किया। इसमें सभी व्यापारी भामाशाहों और पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 5 अप्रैल 2026 को प्रांतीय कार्य समिति की बैठक होली मिलन व्यापारी सम्मेलन के रूप में आयोजित की जाएगी। इस सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों से सैकड़ों व्यापारी और पदाधिकारी शामिल होंगे। पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। प्रदेश सरकार के मंत्रीगण भी इसमें शामिल हो सकते हैं। इस बैठक का उद्देश्य पिछली कार्य समिति की मीटिंग की पुष्टि करना और प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करना है। प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा यह भी बताया गया कि जिले के जिन व्यापारियों को कोई समस्या हो, वे लिखित रूप से संगठन के अध्यक्ष, महामंत्री या प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन के रूप में अपनी समस्याएं प्रस्तुत कर सकते हैं। बैठक में हाल ही में हुई एक चोरी की घटना पर भी चर्चा की गई। नगर मंत्री पवन जैन करमोरा की दुकान विद्याज्वेलर्स, शाही रोड, सावरकर चौराहे के पास अज्ञात चोरों ने लगभग ढाई किलो चांदी के बर्तन, पायल और बिछोड़ी चुरा लिए थे। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित मनीष सडै़या, जिलाध्यक्ष सुरेश बडे़रा, जिला वरिष्ठ महामंत्री प्रदीप सतरवांस, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, गल्ला मंडी अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जयकुमार महोली, प्रदेश उपाध्यक्ष उद्योग मंच कमलेश सराफ, प्रदेश मंत्री संतोष इमलिया, प्रदेश युवा मंत्री अजय सोनी, मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंघई, जिला कोषाध्यक्ष सिद्धेश्वर स जमोरया, जिला संयुक्त महामंत्री अभिषेक अनोरा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बॉबी राजा नाराहट, डॉ संजीव कड़की, विजय पहलवान और रविंद्र दिवाकर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एनडीए पास कराने के नाम पर लाखों की ठगी:पीलीभीत पुलिस ने शातिर ठग को गोवा से किया गिरफ्तार
    Next Article
    सहारनपुर के जंगल में युवक का शव मिलने से सनसनी:पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment