Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पूर्व IPS राममंदिर CEO का इंटरव्यू देने पहुंचे:पूर्व अयोध्या डीएम, आर्मी अफसर भी रेस में; 3 नाम सेलेक्ट होंगे

    12 hours ago

    1

    0

    अयोध्या राम मंदिर के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के लिए मंगलवार को 8 पूर्व अफसरों ने इंटरव्यू दिए। इनमें 3 पूर्व IAS, एक IPS और 4 पूर्व सैन्य अफसर शामिल हैं। यूपी पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रहे पूर्व IPS राजेश पांडेय और जौनपुर के पूर्व डीएम दिनेश चंद्र ने भी इंटरव्यू दिया। इंटरव्यू सुबह साढ़े 11 बजे से 2 बजे तक चला। सूत्रों के मुताबिक, हर कैंडिडेट का 15-20 मिनट तक इंटरव्यू हुआ। उनसे कहां-कहां काम किया? धार्मिक क्षेत्र में क्या काम किया? भगवान राम में कितनी आस्था है? परिवार में कौन-कौन है? इस तरह के सवाल किए गए। 4 दिन तक चलने वाले इंटरव्यू में 18 कैंडिडेट शामिल होंगे। इनमें से 3 नाम फाइनल होंगे। फिर इन तीनों का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इंटरव्यू लेगा और आखिर में एक नाम फाइनल करेगा। CEO पद के लिए 5,300 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था, लेकिन सिर्फ 18 लोगों को शॉर्टलिस्ट किया गया। इनमें अयोध्या के पूर्व डीएम योगेश्वर राम मिश्रा का नाम भी शामिल है। अभी 15 लोगों के नाम सामने नहीं आए हैं। रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली, पूर्व वैज्ञानिक डॉ. सुरेश हावड़े और रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी इंटरव्यू ले रहे हैं। जिन अफसरों के नाम सामने आए, उनके बारे में जानिए 5,300 लोगों ने किया आवेदन, 34 सवालों से हुई स्क्रूटनी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट ने CEO पद के लिए 13 से 18 जुलाई तक आवेदन मांगे थे। आवेदकों से ऑनलाइन गूगल फॉर्म के जरिए 34 सवालों के जवाब मांगे गए थे। इन्हीं के आधार पर टीम ने 5,300 आवेदनों की स्क्रूटनी की। इनमें से 18 कैंडिडेट पद के योग्य पाए गए। इसके बाद इन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। आवेदकों के लिए ये प्रमुख शर्तें रखी गईं आवेदकों से पूछा था- कट्टर हिंदू हैं या आस्थावान ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें- श्रीराम ट्रस्ट के CEO से 34 सवाल पूछे, ट्रस्ट के भेजे ऑनलाइन फॉर्म में बताना होगा कि क्या वह कट्‌टर हिंदू है या आस्थावान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ पद के आवेदकों से 34 सवालों पर जानकारी मांगी गई है। तीन सदस्यीय चयन समिति की ओर से सभी ऑवेदकों को ऑनलाइन गूगल फॉर्म भरने के लिए दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री का दावा- हेमंत सोरेन की हत्या की कोशिश हुई:झारखंड CM बोले- विपक्ष परजीवी की तरह, छात्रों का चोला पहनकर राजनीति कर रहा
    Next Article
    हेली टैक्सी से ₹100 में कर सकेंगे मणिमहेश यात्रा:हिमाचल में पहली बार लॉटरी से मिलेगी टिकट; यात्रा इसी महीने से शुरू होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment