Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एपी सेन कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार समारोह:सत्र 2024-25 की मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित, 'सुरभि' पत्रिका का विमोचन

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के ए.पी. सेन मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज में सत्र 2024-25 का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभागार में छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया । प्राचार्या प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव ने सत्र 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें कॉलेज की उपलब्धियों, इतिहास और छात्राओं के प्रदर्शन पर प्रकाश डाला गया। इसी दौरान प्रोफेसर माधुरी यादव के नेतृत्व में कॉलेज की वार्षिक पत्रिका 'सुरभि' का विमोचन भी किया गया। शिक्षा जीवन का मजबूत आधार मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. अश्विनी कुमार मिश्रा ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रकृति से सीख लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया और भारतीय संस्कृति व मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया। प्रोफेसर मिश्रा ने महिला सशक्तिकरण और उनकी सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए छात्राओं को देश को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया गया विशिष्ट अतिथि आनंद कुमार सिंह (रजिस्ट्रार, चिट फंड सोसाइटी) ने छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा को जीवन का मजबूत आधार बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से लक्ष्य प्राप्त करने के साथ-साथ समाज के विकास में भी योगदान देना चाहिए।समारोह में कुल 5 स्मृति पुरस्कार और 24 महाविद्यालय स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए गए। बीए की प्रियंका शर्मा को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के रूप में डॉ. ओंकार नाथ वर्मा एवं डॉ. रीता नाथ वर्मा स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार शानू पाठक को मिला अलौकिका सिंह को बीए में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए स्व. ओंकार बहादुर स्मृति पुरस्कार मिला। प्राचीन भारतीय इतिहास में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर रिया रावत और शिक्षाशास्त्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सलोनी यादव को सम्मानित किया गया। हिंदी विभाग में सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार शानू पाठक को प्रदान किया गया।इसके साथ ही , एमए, बीए और बीकॉम की कई अन्य छात्राओं को भी उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर उषा पाठक ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नमूने लिए गए:होली से पहले शुद्ध खाद्य सामग्री सुनिश्चित करने का अभियान
    Next Article
    मुरादाबाद: गोकुलदास कॉलेज में छात्राओं को दिखाई सड़क सुरक्षा डॉक्युमेंट्री:जागरूकता कार्यक्रम में फर्स्ट रिस्पांडर और ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट की जानकारी दी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment