Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसआईआर का अंतिम दिन कल:नोटिस का जवाब न देने पर कट सकता है वोट, 1 लाख लोगों की मैपिंग पूरी नहीं हुई

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का अंतिम दिन शुक्रवार है। निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, यदि उन्होंने समय पर जवाब नहीं दिया तो उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में लगभग एक लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी नहीं हो पाई थी। इन मतदाताओं को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज और जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, बड़ी संख्या में मतदाता अभी भी इन नोटिसों का जवाब नहीं दे पाए हैं। अधिकारियों ने बताया कि एसआईआर अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाना है। इस प्रक्रिया में मृत, स्थानांतरित या फर्जी मतदाताओं की पहचान कर उन्हें सूची से हटाया जाता है, जबकि नए पात्र मतदाताओं को इसमें शामिल किया जाता है। वर्तमान में जिले में लगभग 28 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बाद इस संख्या में लगभग 50 हजार तक की वृद्धि होने की संभावना है। बड़ी संख्या में युवाओं ने भी नए मतदाता के रूप में आवेदन किया है। निर्वाचन विभाग ने उन सभी मतदाताओं से अपील की है जिन्हें नोटिस जारी किए गए हैं, कि वे अंतिम तिथि से पहले अपना जवाब संबंधित बीएलओ या निर्वाचन कार्यालय में जमा करा दें। ऐसा करने से उनका नाम मतदाता सूची में बना रहेगा। प्रशासन भी इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा पुलिस की कीचड़ और कपड़ा फाड़ होली, VIDEO:पुलिस लाइन में 20 फीट गहरा गड्‌ढा बनाया, वाटर कैनन से भिगोया
    Next Article
    बदायूं में एसएसपी ने किया डांस, VIDEO:पुलिसकर्मियों ने कंधे पर बैठाया, जमकर उड़ा अबीर गुलाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment