Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसआरएमएस में एमबीबीएस के बैच के स्वागत में फ्रेशर पार्टी:तनाव से निकलने के लिए खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम जरूरी

    2 hours ago

    2

    0

    श्रीराम मूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SRMS IMS) में शनिवार को एमबीबीएस बैच 2026 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत में भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और संस्थान गीत के साथ हुई। भव्य फ्रेशर पार्टी की देखे तस्वीरें …. विद्यार्थियों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विद्यार्थियों के क्लब 'कनेक्शस' की ओर से आयोजित इस समारोह में मेडिकल छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मंच पर सोलो डांस, सोलो सिंगिंग, ड्यूट डांस, वेस्टर्न डांस, कविता पाठ और ड्रामा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन बैच 2025 के उदयन बनर्जी और श्वेता पांडेय ने किया। अनुशासन में रहकर भविष्य की तैयारी पर दें ध्यान समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक व चेयरमैन देव मूर्ति ने नवप्रवेशी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने चिकित्सकीय पेशे के तनाव का जिक्र करते हुए कहा कि इससे दूर रहने के लिए खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों को अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है। डिप्रेशन से दूर रहें और काम को एंजॉय करें देव मूर्ति ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज आपकी फ्रेशर पार्टी है, लेकिन मेडिकल कोर्स के यह पांच साल कब बीत जाएंगे और आप फेयरवेल पार्टी में बैठे होंगे, इसका पता भी नहीं चलेगा। उन्होंने सलाह दी कि छात्र अपने लक्ष्य को कभी न भूलें और अनुशासन में रहकर भविष्य की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि कभी किसी बात से परेशान न हों, डिप्रेशन में न आएं और अपने काम को एंजॉय करें। समारोह में संस्थान के प्रमुख अधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर आदित्य मूर्ति, देविशा मूर्ति, प्रिंसिपल एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डॉ. एमएस बुटोला, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. आरपी सिंह, वाइस प्रिंसिपल डॉ. रोहित शर्मा, डीन यूजी डॉ. बिन्दु गर्ग, डीन पीजी डॉ. एसके सागर, चीफ प्रॉक्टर डॉ. नीरज प्रजापति और डीएसडब्ल्यू डॉ. क्रांति कुमार सहित सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में कनेक्शस क्लब की प्रेसिडेंट साक्षी निगम, सेक्रेटरी आकर्ष प्रधान व क्लब के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IMA मेरठ को UPCON में मिले 15 राज्य स्तरीय पुरस्कार:पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनीषा त्यागी और सचिव डॉ. विकास को सर्वश्रेष्ठ सम्मान
    Next Article
    प्रयागराज में मतदाता विकास के लिए 23,442 आवेदन मिले:डीएम और एडीएम ने बूथों का निरीक्षण किया; रविवार को भी जमा होंगे फॉर्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment