Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IMA मेरठ को UPCON में मिले 15 राज्य स्तरीय पुरस्कार:पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनीषा त्यागी और सचिव डॉ. विकास को सर्वश्रेष्ठ सम्मान

    2 hours ago

    2

    0

    इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की मेरठ शाखा ने चिकित्सा क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों के लिए बड़ी सफलता हासिल की है। प्रयागराज में 28 नवंबर को आयोजित आईएमए उत्तर प्रदेश की वार्षिक कॉन्फ्रेंस 'आईएमए यूपी कॉन-2026' (UPCON-2026) में मेरठ शाखा को कुल 15 राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इनमें निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. मनीषा त्यागी और निवर्तमान सचिव डॉ. विकास गुप्ता को व्यक्तिगत श्रेणी में प्रमुख सम्मान मिले। डॉ. मनीषा त्यागी को सर्वश्रेष्ठ स्थानीय शाखा अध्यक्ष (बेस्ट लोकल ब्रांच प्रेसिडेंट) और डॉ. विकास गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ स्थानीय शाखा सचिव (बेस्ट लोकल ब्रांच सेक्रेटरी) का पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा चिकित्सा क्षेत्र में योगदान, सामाजिक गतिविधियों, जनजागरूकता अभियानों और संगठन के बेहतर संचालन के लिए मेरठ शाखा को 13 अन्य पुरस्कार भी मिले। आईएमए मेरठ को शाखा के किसी सदस्य के संकट या कठिन परिस्थिति में सहयोग करने के लिए भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वैज्ञानिक गतिविधियों और अकादमिक कार्यों के लिए भी शाखा को पुरस्कार मिला। डॉ. अमित जैन को कैंसर के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय प्रेसिडेंट एप्रिसिएशन अवॉर्ड डॉ. तरुण गोयल, डॉ. हिमानी अग्रवाल और डॉ. पीके गुप्ता को प्रदान किया गया। इनके अलावा डॉ. तनुराज सिरोही, डॉ. अपर अग्रवाल, डॉ. मंजुला लखनपाल, डॉ. संदीप जैन और डॉ. शांतिस्वरूप को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। आईएमए पदाधिकारियों डॉ. आलोक अग्रवाल और डॉ. विजय सिंह ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि 15 राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलना मेरठ शाखा के चिकित्सकों की एकजुटता, संगठन के प्रति समर्पण और समाज के लिए किए जा रहे कार्यों का परिणाम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आठ साल से गर्दन में फंसा था कांच:चलने-फिरने में होने लगी थी परेशानी, हैलट अस्पताल में 29 वर्षीय युवक का सफल ऑपरेशन
    Next Article
    एसआरएमएस में एमबीबीएस के बैच के स्वागत में फ्रेशर पार्टी:तनाव से निकलने के लिए खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment