Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसएसपी ने किया हाईटेक ट्रैफिक ऑफिस का भव्य उद्घाटन:मुख्यमंत्री के विजन से बरेली पुलिस लाइन्स का हुआ कायाकल्प, नए प्रहरी उद्यान और वीआईपी सेल की मिली सौगात

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली पुलिस लाइन्स अब और भी हाईटेक हो गई है! एसएसपी अनुराग आर्य ने नवनिर्मित एसपी ट्रैफिक ऑफिस और वीआईपी सेल का भव्य उद्घाटन किया। ​मुख्यमंत्री के विजन को धरातल पर उतारते हुए, पुलिस लाइन्स का कायाकल्प किया गया है। यहाँ न केवल आधुनिक कार्यालय बने हैं, बल्कि पुलिसकर्मियों की मानसिक शांति के लिए 'प्रहरी उद्यान' की भी सौगात दी गई है। यूपी के मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पुलिस महकमे को आधुनिक और सुविधा संपन्न बनाने की दिशा में बरेली पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, बरेली में नवनिर्मित पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय सहित कई महत्वपूर्ण इकाइयों का विधिवत उद्घाटन किया गया। लगभग डेढ़ वर्ष से चल रहे पुलिस लाइन्स के सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण अभियान के तहत इन नए भवनों को जनता और पुलिसकर्मियों को समर्पित किया गया। देखे हाईटेक ऑफिस की भव्य फोटोज… फीता काटकर नई इकाइयों का शुभारंभ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ एसएसपी अनुराग आर्य द्वारा शिलान्यास पट्टिका के अनावरण के साथ हुआ। इसके बाद उन्होंने नवनिर्मित पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसी कड़ी में सहायक पुलिस अधीक्षक अंजना दहिया ने यातायात कार्यालय की 'पेशी' का उद्घाटन किया। पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुचारु बनाने के लिए वीआईपी सेल का उद्घाटन सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी आरटीसी सोनाली मिश्र द्वारा किया गया। वहीं, हाईवे और लाइन्स के क्षेत्राधिकारी व सहायक पुलिस अधीक्षक शिवम आशुतोष ने टीएसआई (TSI) कार्यालय का उद्घाटन संपन्न कराया। 'प्रहरी उद्यान' बना आकर्षण का केंद्र कार्यालयों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए "प्रहरी उद्यान" का निर्माण कराया गया है। एसएसपी ने उद्यान के मुख्य द्वार पर शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया और वहां स्थापित प्रतिमा का विधिवत उद्घाटन किया। इस खास अवसर पर विभाग के निचले स्तर के कर्मचारियों को सम्मान देते हुए यातायात शाखा के हेड कांस्टेबल साने आलम पासा से भी फीता कटवाकर उद्घाटन कराया गया। इन अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस गौरवपूर्ण अवसर पर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का जमावड़ा रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक नगर, मोहम्मद अकमल खान, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, सोनाली मिश्र, सहायक पुलिस अधीक्षक, अंजना दहिया, सहायक पुलिस अधीक्षक, शिवम आशुतोष, सहायक पुलिस अधीक्षक, अंजनी कुमार तिवारी, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय, संदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी फरीदपुर मौजूद रहे। एसएसपी ने थपथपाई टीम की पीठ एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से पुलिस लाइन्स का आधुनिकीकरण निरंतर प्रगति पर है। उन्होंने इस अभियान की सफलता का श्रेय एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल, मानुष पारीक (एसपी सिटी), अंशिका वर्मा (एसपी साउथ), शिवम आशुतोष और प्रतिसार निरीक्षक को दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व में परेड ग्राउंड और मीटिंग हॉल का कायाकल्प किया गया था, और अब नए कार्यालयों के बनने से पुलिस कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद रमेश अवस्थी ने सदन में रखी मांग:गंगा बैराज से लखनऊ तक नमो रैपिड ट्रेन की डिमांड, कई रूट पर वंदेभारत और कानपुर नाम से मेल मांगी
    Next Article
    मेडिकल कॉलेजों में इमरजेंसी मेडिसिन विभाग खोला जाएगा:KGMU में ब्रजेश पाठक बोले- टीम वर्क से मरीज होते हैं ठीक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment