Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांसद रमेश अवस्थी ने सदन में रखी मांग:गंगा बैराज से लखनऊ तक नमो रैपिड ट्रेन की डिमांड, कई रूट पर वंदेभारत और कानपुर नाम से मेल मांगी

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर बीजेपी सांसद रमेश अवस्थी ने लोकसभा में रेलवे बजट पर चर्चा के दौरान क्षेत्र की अहम जरूरतों को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कानपुर से देश के विभिन्न बड़े शहरों के लिए नई ट्रेन सेवाएं शुरू करने की मांग की, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। सांसद ने कहा कि कानपुर एक प्रमुख औद्योगिक और व्यापारिक केंद्र है, यहां के लोगों को अभी भी बेहतर रेल कनेक्टिविटी की जरूरत है। नई ट्रेनों के संचालन से न सिर्फ यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने रेल मंत्रालय से अपील की कि कानपुर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द इन प्रस्तावों पर निर्णय लिया जाए। रमेश अवस्थी ने कहा, मैं कानपुर लोकसभा क्षेत्र के जनहित के मुद्दों को लगातार सदन में उठाता रहुंगा। लोकसभा में सांसद बोले कानपुर से मुंबई, सूरत, जयपुर और पुणे के लिए एक विशेष वंदे भारत श्रेणी की मांग रखी। इसके अलावा कानपुर से दिल्ली के लिए एक विशेष मेल शुरू की जाए, क्योंकि यहां से रात्रि के समय केवल एक ही ट्रेन है। पनकी धाम स्टेशन को अत्याधुनिक सैटेलाइट स्टेशन के रूप में तैयार करवाया जाए। इससे कानपुर के मुख्य स्टेशन की भीड़ से राहत मिलेगी। लखनऊ से बाया कानपुर भोपाल, इंदौर तक वंदे भारत ट्रेन एवं गंगा बैराज से लखनऊ तक नमो रैपिड ट्रेन की मंजूरी दी जाए। लखनऊ से काठगोदाम तक वंदे भारत ट्रेन की मंजूरी दी जाए। कानपुर के नाम से चले सुपरफास्ट सांसद रमेश अवस्थी ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा कि कई बड़े शहरों के नाम से सुपरफास्ट ट्रेन व मेल चलती हैं। कानपुर के नाम से भी सुपरफास्ट या मेल चलाई जाए, जिसका नाम हमारे शहर के नाम से ही हो। सांसद ने यह मांग खासतौर पर कानपुर-दिल्ली जैसे व्यस्त रूट पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रस्ताव रखा। इस रूट पर यात्रियों को अक्सर सीट और सुविधा की समस्या का सामना करना पड़ता है। अब शहरवासियों को उम्मीद है कि रेलवे बजट चर्चा के बाद इन मांगों पर सकारात्मक फैसला लिया जाएगा, जिससे कानपुर की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क दुर्घटना में घायल बीएलओ की मौत:परिजनों ने इलाज के लिए छुट्टी न मिलने का आरोप लगाया, पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता
    Next Article
    एसएसपी ने किया हाईटेक ट्रैफिक ऑफिस का भव्य उद्घाटन:मुख्यमंत्री के विजन से बरेली पुलिस लाइन्स का हुआ कायाकल्प, नए प्रहरी उद्यान और वीआईपी सेल की मिली सौगात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment