Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसएसपी श्लोक कुमार ने बाजारों में सुरक्षा जांची:सराफा बाजार से संवेदनशील इलाकों तक मचा पुलिस का हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था परखी

    4 hours ago

    1

    0

    मथुरा में आगामी त्योहारों को देखते हुए मथुरा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। सोमवार देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार खुद सड़क पर उतरे और शहर के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील इलाकों तथा सराफा बाजार पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ होलीगेट से गोकर्ण तिराहे तक पैदल मार्च किया। एसएसपी ने व्यापारियों के साथ-साथ आमजन से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी ली और उनकी समस्याएं भी सुनीं। पैदल मार्च में पुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर आईपीएस आशना चौधरी भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने बाजारों में पुलिस की सक्रियता परखी और विभिन्न चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को आगामी त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, जगह-जगह पुलिस पिकेट तैनात करने और पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर लगातार नजर रखने को कहा। सराफा बाजार में विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। एसएसपी ने सर्राफा व्यापारियों और दुकानदारों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा उन्हें 24 घंटे चालू रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हैं। इनकी मदद से आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकती है। एसएसपी ने व्यापारियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    त्योहारों से पहले पुलिस ने बाजारों में गश्त की:नोएडा में बीडीडीएस और डॉग स्क्वॉड के साथ सुरक्षा जांच; मॉल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च
    Next Article
    नाना के गुस्से के किस्से सुन यशपाल ने रखी शर्त:बोले- हाथ उठाया तो दोगुना मारूंगा; बाद में बने अच्छे दोस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment