Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    त्योहारों से पहले पुलिस ने बाजारों में गश्त की:नोएडा में बीडीडीएस और डॉग स्क्वॉड के साथ सुरक्षा जांच; मॉल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च

    5 hours ago

    1

    0

    दीपावली और अन्य त्योहारों को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर पुलिस बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा जांच कर रही है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर पुलिसकर्मी बीडीडीएस और डॉग स्क्वॉड के साथ पैदल गश्त कर रहे हैं। सोमवार रात डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने एसीपी-2 सेंट्रल नोएडा पवन कुमार के साथ बिसरख थाना क्षेत्र में गश्त की। पुलिस बल, बीडीडीएस और डॉग स्क्वॉड ने गौर सिटी मॉल, बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा जांच की। डीसीपी ने पुलिसकर्मियों को संदिग्ध वाहनों की बैरिकेडिंग लगाकर जांच करने और यातायात व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश दिए। नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करने को भी कहा। उन्होंने पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार गश्त कर सुरक्षा बनाए रखने के निर्देश दिए। ग्रेटर नोएडा जोन में एसीपी वन संचित शर्मा ने पुलिस बल के साथ जगत फार्म मार्केट में पैदल मार्च किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को बैरिकेडिंग लगाकर जांच करने के निर्देश दिए। दादरी में एसीपी प्रशाली गंगवार ने पुलिस बल के साथ बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था देखी। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बाजारों में खरीदारी के लिए आ रहे लोगों की सुरक्षा के लिए भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार पैदल गश्त करने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्टेशन पर युवती से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार:फर्रुखाबाद में मोबाइल छीना और मारपीट की, जेल भेजा
    Next Article
    एसएसपी श्लोक कुमार ने बाजारों में सुरक्षा जांची:सराफा बाजार से संवेदनशील इलाकों तक मचा पुलिस का हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था परखी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment