Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसपी ने कासगंज में पुलिस के साथ फ्लैग मार्च किया:आगामी त्योहारों को लेकर अलर्ट, अराजक तत्वों पर रहेगी नजर

    8 hours ago

    1

    0

    कासगंज पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर शुक्रवार को शहर में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मिलजुल कर पर्व मनाने की अपील की और अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। रमजान का महीना चल रहा है और आगामी दिनों में होली, ईद तथा नवरात्रि जैसे प्रमुख त्योहार आने वाले हैं। इन पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च निकाला गया। एसपी अंकित शर्मा ने बताया कि कासगंज पुलिस इन त्योहारों को लेकर पूरी तरह सजग है। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उपद्रव करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने लाउडस्पीकर के तेज आवाज में बजने पर भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही। फ्लैग मार्च के दौरान सीओ कासगंज आंचल चौहान और कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में टेम्पो-मैजिक की भिड़ंत:बुजुर्ग की मौत, महिला का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
    Next Article
    लखनऊ RTO में आज से दो दिवसीय परिवहन मेला शुरू:एकमुश्त कर व्यवस्था पर जागरूकता, मौके पर निस्तारण का दावा, ग्राहक बोले - हमे तो कोई लाभ नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment