Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ RTO में आज से दो दिवसीय परिवहन मेला शुरू:एकमुश्त कर व्यवस्था पर जागरूकता, मौके पर निस्तारण का दावा, ग्राहक बोले - हमे तो कोई लाभ नहीं

    9 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परिवहन कर प्रणाली में बड़े बदलाव के बाद आज से राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के सभी जिला परिवहन कार्यालयों में दो दिवसीय परिवहन मेला शुरू हो गया है। लखनऊ के आरटीओ कार्यालय में 20 और 21 फरवरी को यह विशेष मेला आयोजित किया जा रहा है, जहां वाहन स्वामियों को नई ‘वन टाइम टैक्स’ व्यवस्था की जानकारी दी जा रही है और मौके पर ही उनकी समस्याओं के समाधान का दावा किया जा रहा है। कर प्रणाली में बड़ा बदलाव, वन टाइम टैक्स लागू प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश मोटर यान कराधान अधिनियम, 1997 की धारा-4 की उपधारा में संशोधन करते हुए एकमुश्त कर (वन टाइम टैक्स) व्यवस्था लागू की है। इस नई प्रणाली के तहत अब बार-बार कर जमा करने की जटिल प्रक्रिया से राहत देने की बात कही जा रही है। नई व्यवस्था के तहत भाड़े या पारिश्रमिक पर चलने वाले दोपहिया वाहन, तिपहिया मोटर कैब, 10 लाख रुपये तक और 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मोटर कैब (तिपहिया को छोड़कर), मैक्सी कैब, निर्माण उपकरण, विशेष प्रयोजन वाहन, 3000 किलोग्राम तक और 3000 से 7500 किलोग्राम तक के माल वाहन तथा राज्य परिवहन उपक्रम के सार्वजनिक सेवा वाहन शामिल किए गए हैं। सरकार का दावा है कि इस व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और डिजिटल माध्यम से कर भुगतान आसान होगा। यह प्रणाली वाहन पोर्टल पर पहले ही लागू की जा चुकी है। अधिकारी मौके पर कर रहे निस्तारण, भाग लेने की अपील परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने वाहन स्वामियों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों से अपील की है कि वे मेले में भाग लेकर नई व्यवस्था का लाभ उठाएं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मौके पर ही शंकाओं का समाधान करें और लंबित मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करें। लखनऊ में 40 हजार कमर्शियल वाहन, 7-8 हजार पर टैक्स बकाया लखनऊ के आरटीओ संजय तिवारी ने बाताया की, राजधानी में लगभग 40 हजार कमर्शियल वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से करीब 7 से 8 हजार वाहनों का टैक्स बकाया है। उन्होंने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले इस मेले में कमर्शियल वाहन मालिकों को सीधी राहत देने की कोशिश की जा रही है। एकमुश्त टैक्स जमा करने पर पेनल्टी में आंशिक छूट भी दी जा रही है। गाड़ी नहीं चली, फिर भी टैक्स देना पड़ेगा” - वाहन मालिकों की नाराज़गी हालांकि, जमीनी स्तर पर कई वाहन मालिक इस व्यवस्था से संतुष्ट नजर नहीं आए। हिमांशु गुप्ता, जिनका 67 हजार रुपये का टैक्स बकाया है, मेले में अपनी समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मां की तबीयत खराब होने के कारण वे गाड़ी नहीं चला पाए और टैक्स जमा नहीं कर सके। उनके मुताबिक, उन पर 6 हजार रुपये की पेनल्टी लगी थी, जिसमें से 4 हजार रुपये की छूट दी गई, लेकिन उन्हें अब भी 63 हजार रुपये जमा करने हैं। हिमांशु का कहना है, “गाड़ी नहीं चलाई, उसके बाद भी पूरा टैक्स देना पड़ रहा है। कोई सुनने को तैयार नहीं है। मेरे लिए यह मेला ज्यादा राहत लेकर नहीं आया।” वहीं लखनऊ निवासी शैलेंद्र वाजपेई ने बताया कि उन पर 22 हजार रुपये का टैक्स बकाया है। वे मेले में छूट की उम्मीद से पहुंचे हैं। उनका कहना है कि बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा कि कितनी राहत मिलेगी, लेकिन बकाया टैक्स तो जमा करना ही पड़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसपी ने कासगंज में पुलिस के साथ फ्लैग मार्च किया:आगामी त्योहारों को लेकर अलर्ट, अराजक तत्वों पर रहेगी नजर
    Next Article
    महोबा में सियार का महिला पर हमला, अस्पताल में भर्ती:हाथों को जबड़ों में लेकर घसीटा, परिजनों ने पीटकर मारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment