Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में टेम्पो-मैजिक की भिड़ंत:बुजुर्ग की मौत, महिला का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

    6 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के कोतवाली सदर क्षेत्र में गुरुवार शाम टेम्पो और मैजिक वाहन की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में टेम्पो सवार एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में जारी है। यह घटना बैजनाथ स्थान के पास हुई। पुलिस के अनुसार, बर्डपुर से नौगढ़ की ओर आ रहे एक टेम्पो में लगभग छह लोग सवार थे। बैजनाथ स्थान के पास पहुंचने पर टेम्पो की सामने से आ रही मैजिक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के कारण टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कई लोग घायल हो गए। इस हादसे में कोतवाली सदर क्षेत्र के कोडाला ग्रांट निवासी 84 वर्षीय हाजी अब्दुल मन्नान की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। 50 वर्षीय पूर्णिमा पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज जारी है। 24 वर्षीय अखिलेश्वर पांडेय भी घायल हुए थे, जिनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मैजिक चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा के 151 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की अंग्रेजी परीक्षा:सभी केंद्रों पर विशेष निगरानी, UPSTF और LIU की भी नजर
    Next Article
    एसपी ने कासगंज में पुलिस के साथ फ्लैग मार्च किया:आगामी त्योहारों को लेकर अलर्ट, अराजक तत्वों पर रहेगी नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment