Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसपी ने लाट साहब जुलूस मार्ग पर की पैदल गश्त:बोले-संवेदनशील स्थानों पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात होगी, ड्रोन से होगी निगरानी

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में होली के अवसर पर निकलने वाले लाट साहब जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने पुलिस बल के साथ जुलूस मार्ग का पैदल गश्त कर निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी राजेश द्विवेदी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की जाएगी। थाना आरसी मिशन और चौक कोतवाली क्षेत्र से निकलने वाला लाट साहब का जुलूस देश के सबसे अनोखे और अतिसंवेदनशील जुलूसों में से एक माना जाता है। इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी और एसपीओ भी तैनात किए जाएंगे। इसमें छोटे लाट साहब और बड़े लाट साहब के दो प्रमुख जुलूस शामिल होते हैं। पुलिस प्रशासन इस जुलूस की तैयारियां दो महीने पहले से शुरू कर देता है। थानों से लेकर मोहल्लों तक में 500 से अधिक शांति बैठकें (पीस मीटिंग) आयोजित की जाती हैं। एसपी राजेश द्विवेदी अधिकारियों और पुलिस बल के साथ प्रतिदिन पैदल गश्त कर व्यवस्थाओं का मूल्यांकन कर रहे हैं। गुरुवार देर शाम एसपी ने थाना आरसी मिशन क्षेत्र से निकलने वाले छोटे लाट साहब जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। पैदल गश्त के दौरान उन्होंने संवेदनशील स्थानों की जांच की और स्थानीय पुलिसकर्मियों से स्थिति की जानकारी ली। एसपी ने जुलूस आयोजकों से भी वार्ता कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर चर्चा की। लगभग चार से पांच किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर एसपी ने गड्ढों को भरने और ढीले तारों को ठीक करवाने के निर्देश दिए। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि होली के संबंध में पूरे जनपद में कुल 18 जुलूस निकाले जाते हैं, जिनमें सिटी के छोटे और बड़े लाट साहब के जुलूस प्रमुख हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके लिए पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मांग की गई है। आवश्यकतानुसार स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में कोटेदार के खिलाफ FIR:पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर केस, 40.458 क्विंटल गेहूं और 63.802 क्विंटल चावल मिला कम
    Next Article
    इटावा में बेकाबू कार की टक्कर:रिटायर्ड फौजी की मौत, पाता प्लांट में सिक्योरिटी सुपरवाइजर था, चालक फरार, नंबर प्लेट मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment