Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में बेकाबू कार की टक्कर:रिटायर्ड फौजी की मौत, पाता प्लांट में सिक्योरिटी सुपरवाइजर था, चालक फरार, नंबर प्लेट मिली

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा जिले में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय रिटायर्ड फौजी रनवीर सिंह उर्फ मुन्ना की मौत हो गई। वह अपने रिश्तेदार का हालचाल लेकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी बेकाबू कार ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक मौके से फरार हो गया, जबकि नंबर प्लेट घटनास्थल पर मिल गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार औरैया जिले के बाबरपुर हनुमान नगर खेतूपुर रोड निवासी रनवीर सिंह पुत्र होम सिंह गुरुवार को इटावा जिले के सहसो थाना क्षेत्र के बदनपुरा गांव में अपने सड़वाई राजेंद्र सिंह का हालचाल लेने गए थे। देर शाम वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बताया गया कि अजीत की गड़िया मोड़ बिठौली मार्ग के पास एक तेज रफ्तार और बेकाबू कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया, लेकिन कार की नंबर प्लेट वहीं पड़ी मिली। घायल अवस्था में परिजन उन्हें बकेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल इटावा रेफर किया गया। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. राहुल राजपूत ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर मेडिकल परीक्षण किया गया, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के भतीजे ने बताया कि उनके ताऊ अपने सड़वाई को देखने आए थे और लौटते समय हादसा हो गया। छोटे भाई वीरेंद्र ने बताया कि वे तीन भाई हैं और रनवीर सबसे बड़े थे। करीब आठ साल पहले वह फौज से रिटायर्ड हुए थे। छोटे भाई मान सिंह ने बताया कि बड़े भाई रनवीर सिंह पाता प्लांट गेल इंडिया में सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद पर तैनात थे। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा रवि एयरफोर्स में सेवा दे रहा है, जबकि छोटा बेटा सनी घर पर रहकर खेतीबाड़ी का काम संभालता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसपी ने लाट साहब जुलूस मार्ग पर की पैदल गश्त:बोले-संवेदनशील स्थानों पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात होगी, ड्रोन से होगी निगरानी
    Next Article
    बदायूं में 27 फरवरी को रूट डायवर्जन:खाटू श्याम मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण भारी वाहनों का मार्ग बदला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment