Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसपी ऑफिस की छत से सिपाही कूदा:कानपुर देहात में हाथ-पैर टूटे, X पर लिखा था- अफसर सुसाइड को मजबूर कर रहे

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में एक सिपाही ने एसपी ऑफिस की छत से छलांग लगा दी। घायल सिपाही को ई-रिक्शा से करीब 3 किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, अंकित देशवाल के एक हाथ और पैर में फ्रैक्चर हुआ है। उसका एक्स-रे और सीटी स्कैन कराया गया है। प्लास्टर लगाया गया है। घटना गुरुवार दोपहर 12:30 बजे की है। हालांकि, एएसपी का कहना है कि अंकित छत से झांकते समय नीचे गिर गया। इस घटना से करीब 16 घंटे पहले सिपाही अंकित ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट किया था। इसमें लिखा था, 'आप लोग सुसाइड करने पर मजबूर कर रहे हैं। अरे अधिकारी तो न्याय दिलाते हैं न।' अंकित ने अपनी पोस्ट में कानपुर देहात पुलिस समेत कई पुलिस अफसरों को टैग किया था। अब जानिए पूरा मामला… बहन के लापता होने को लेकर पुलिस से नाराज अंकित देशवाल मूल रूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है। वह कानपुर देहात पुलिस लाइन में तैनात है। उसका करीब 3 महीने पहले ही ट्रांसफर हुआ था। परिवार में सिर्फ मां ही है, पिता की मौत हो चुकी है। अभी अंकित की शादी नहीं हुई है। अंकित की इकलौती बहन करीब 15 साल पहले साल- 2011 या 2012 में घर से कहीं चली गई थी। वहीं, अंकित का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या कर दी गई थी। उस समय वह नाबालिग था। बालिग होने के बाद अंकित ने साल- 2017 में पहली बार बहन के लापता होने और उसकी हत्या किए जाने की आशंका को लेकर शिकायत की थी। सिपाही अंकित का कहना है मैंने अपनी बहन को ढूंढने के लिए ही पुलिस की 2020 में पुलिस की नौकरी जॉइन की, लेकिन पुलिस के लोग ही मदद नहीं कर रहे। उसका आरोप है कि उस समय पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। करीब 2 साल पहले पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से ही अंकित लगातार अपनी बहन के मामले में कार्रवाई की मांग कर रहा था। वहीं, फिरोजाबाद पुलिस का कहना है कि अंकित की बहन ने शादी कर ली थी। उसकी एक बेटी भी है। एक लाख रुपए की एफडी उसकी बेटी के नाम ट्रांसफर करा दी गई है। वहीं, अंकित का कहना है कि अगर उसकी बहन ने शादी कर ली है और उसका अपना परिवार है, तो वह कहां है? अंकित ने आरोप लगाया कि षड्यंत्र के तहत फर्जी दस्तावेजों के जरिए रकम निकाल ली गई। हालांकि, उसने अपने आरोप में किसी व्यक्ति का नाम नहीं बताया है। सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठाता रहा बहन के मामले को लेकर अंकित लगातार सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाता रहा। अधिकारियों के अनुसार, इस वजह से उसे कई बार लाइन हाजिर भी किया गया था। इसके बावजूद उसने सोशल मीडिया पर अपनी बात कहना जारी रखा। बहन का मामला कोर्ट में चल रहा अंकित की बहन के लापता होने का मामला फिलहाल फिरोजाबाद जिला न्यायालय में चल रहा है। बताया गया है कि कोर्ट के निर्देश पर अंकित के बयान दर्ज करने के लिए कानपुर देहात पुलिस को कहा गया था। सदर सीओ संजय सिंह के कार्यालय से उसे बयान के लिए नोटिस भी दिया गया था। इस बीच अंकित गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एसपी कार्यालय पहुंचा था। वहां उसने पहले एएसपी आलोक प्रसाद से मुलाकात की। एएसपी आलोक प्रसाद का कहना है- अंकित ने बताया था कि उसकी बहन गायब है। इस पर मैंने कहा कि मामला फिरोजाबाद का है, इसलिए वहां की पुलिस से बात करें। अंकित ने जवाब दिया कि फिरोजाबाद पुलिस उसकी बात नहीं सुन रही। इस पर मैंने उसे समझाया कि ऐसा नहीं है, पुलिस उसकी बात सुन रही है। आलोक प्रसाद ने बताया- उस समय मेरे ऑफिस में कुछ लोग बैठे थे। इसलिए मैंने अंकित से कहा कि अभी थोड़ी देर बाहर चले जाओ, बाद में बात करेंगे। इसके बाद अंकित शायद ऊपर सीओ के ऑफिस में चला गया। उसे एक नोटिस भी मिला था। शायद उसी मामले में वह एसपी कार्यालय आया था। एएसपी बोले- छत से झांकते समय गिरा कानपुर देहात के एएसपी आलोक प्रसाद ने बताया- अंकित छत से नीचे झांक रहा था। इसी दौरान वह नीचे गिर गया। अंकित ने कुछ दिन पहले पुलिस लाइन में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी। उस समय मैं खुद मौके पर पहुंचा था और अंकित को समझाया था। एएसपी ने बताया- अंकित की बहन के लापता होने के मामले की जांच फिरोजाबाद पुलिस कर रही है। इसी मामले को लेकर वह अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है। वहीं, अंकित ने अपने बयान में खुद छत से छलांग लगाने की बात कही है। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ------------------------ यह खबर भी पढ़िए- लड़की ने छेड़खानी पर युवकों को 14 चप्पल मारीं, बिजनौर में बाइक से किडनैपिंग की कोशिश की; थाने में लंगड़ाते हुए माफी मांगते दिखे बिजनौर में ट्यूशन से लौट रही छात्रा ने छेड़खानी पर दो युवकों की पिटाई कर दी। वे दोनों उसे जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश कर रहे थे। तभी गुस्साई छात्रा ने अपनी चप्पल उतारी। दोनों लड़कों को बीच सड़क पर 25 सेकेंड मे 14 चप्पलें मारीं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में सितंबर में 7.93% सस्ती मिलेगी बिजली:बिल में 604 करोड़ का मिलेगा सीधा फायदा
    Next Article
    अलीगढ़ में दलित बस्तियों में घर-घर बांटी मुफ्त चीनी:रक्षाबंधन पर सपा का ‘पीडीए संकल्प’, जरूरतमंद परिवारों की मदद की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment