Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एशियन ओपन में भारत ने दूसरे दिन जीते 11 मेडल:इनमें 4 गोल्ड-2 सिल्वर शामिल ,19 मेडल के साथ टॉप पोजिशन बरकरार

    1 day ago

    1

    0

    देहरादून में चल रही एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के दूसरे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा। मंगलवार को भारतीय खिलाड़ियों ने 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज समेत कुल 11 मेडल अपने नाम किए। इसके साथ ही प्रतियोगिता में भारत के कुल मेडल की संख्या 19 हो गई है। दूसरे दिन भारत का सबसे शानदार प्रदर्शन जूनियर F गर्ल्स 222 मीटर और जूनियर F बॉयज 222 मीटर में रहा। दोनों ही रेस में भारत ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज तीनों मेडल अपने नाम किए। जूनियर F गर्ल्स में जीएस ब्रधिशा ने गोल्ड, समायरा त्यागी ने सिल्वर और अमायरा शाह ने ब्रॉन्ज जीता। वहीं जूनियर F बॉयज में इवान अरोड़ा ने गोल्ड, युवराज मेहता ने सिल्वर और शिवांश अहेर ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया। दोनों दिन मेडल जीतने वाले 5 भारतीय भारत के लिए अब तक सबसे ज्यादा 2-2 मेडल जीतने वाले 5 खिलाड़ी हैं। जीएस ब्रदिशा ने 17 अगस्त को जूनियर F गर्ल्स 333 मीटर में गोल्ड और 18 अगस्त को 222 मीटर में भी गोल्ड जीता। आर्यन सुजीत बाविस्कर ने 17 अगस्त को जूनियर E बॉयज 500 मीटर और 18 अगस्त को 333 मीटर में गोल्ड अपने नाम किया। इवान अरोड़ा ने पहले दिन जूनियर F बॉयज 333 मीटर में सिल्वर और दूसरे दिन 222 मीटर में गोल्ड जीता। युवराज मेहता ने पहले दिन 333 मीटर में गोल्ड और दूसरे दिन 222 मीटर में सिल्वर हासिल किया। वहीं समायरा त्यागी ने दोनों दिन सिल्वर जीते, पहले दिन जूनियर F गर्ल्स 333 मीटर और दूसरे दिन 222 मीटर में। ----------- ये खबर भी पढ़ें… एशियन ओपन के लिए देहरादून पहुंचे खिलाड़ियों की कहानी:अपना घर होते हुए किराए पर रह रहे, 4 महीने से चल रही ट्रेनिंग जब कोई खिलाड़ी मेडल जीतकर पोडियम पर खड़ा होता है तो नजर उसके गले में चमकते पदक पर जाती है। लेकिन उस मेडल तक पहुंचने की राह में सिर्फ खिलाड़ी का पसीना नहीं बहता। उसके पीछे मां की चिंता, पिता का भरोसा, घर से दूरी, किराए का कमरा, अधूरी छुट्टियां और पढ़ाई संभालने की जद्दोजहद भी शामिल होती है। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऋषभ पंत ने टेस्ट में सबसे तेज 100 छक्के लगाए:गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, चोटिल चांदीमल की जगह दूसरे खिलाड़ी ने बैटिंग की; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स
    Next Article
    भारत गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर:दूसरी पारी में श्रीलंका का स्कोर 84/4; मानव सुथार को 2 विकेट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment