Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऋषभ पंत ने टेस्ट में सबसे तेज 100 छक्के लगाए:गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, चोटिल चांदीमल की जगह दूसरे खिलाड़ी ने बैटिंग की; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

    17 hours ago

    1

    0

    ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा। साथ ही वे भारत की ओर से टेस्ट में छक्कों का शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने। भारत ने गॉल टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका को 372 रन का टारगेट दिया। जवाब में श्रीलंका ने 4 विकेट पर 84 रन बनाए हैं। दिन के पहले सेशन में फील्डिंग के दौरान दिनेश चांडीमल चोटिल हो गए। उनकी जगह पसिंदु सोरियाबोरियान बल्लेबाजी के लिए उतरे। चौथे दिन के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. पंत टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले दूसरे विकेटकीपर ऋषभ पंत टेस्ट 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए। वे ऐसा करने वाले दूसरे विकेटकीपर हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट ने यह उपलब्धि हासिल की थी। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 138 सिक्स लगाए हैं। 2. पंत ने 4918 गेंद में 100 छक्के पूरे किए पंत टेस्ट में सबसे कम पारी और सबसे कम गेंद में 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। वे सिर्फ 89 पारी और 4,918 गेंद खेलकर इस मुकाम तक पहुंचे। उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 6,578 गेंद और 130 पारियों में 100 छक्के पूरे किए थे। 3. पंत छक्कों का शतक पूरा करने वाले पहले भारतीय पंत भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वीरेंद्र सहवाग (91 छक्के) दूसरे और रोहित शर्मा (88 छक्के) तीसरे स्थान पर हैं। यहां से मोमेंट्स… 1. चांडीमल कन्कशन हुए, उनकी जगह पसिंदु खेले चौथे दिन फील्डिंग के दौरान दिनेश चांडीमल का सिर और कंधा जमीन से टकरा गया। जांच के बाद उन्हें आगे खेलने के लिए फिट नहीं माना गया। उनकी जगह पसिंदु सोरियाबोरियान कन्कशन रिप्लेसमेंट के तौर पर बल्लेबाजी करने उतरे। हालांकि, वे पहली ही गेंद पर आउट हो गए। क्या होता है कन्कशन सब्स्टीट्यूट? कन्कशन सिर में लगी चोट को कहते हैं। क्रिकेट में गेंद हेलमेट या सिर पर लगने के बाद खिलाड़ी को चक्कर, सिरदर्द या बेहोशी जैसे लक्षण हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में फिजियो और डॉक्टर खिलाड़ी की जांच करते हैं। अगर खिलाड़ी आगे खेलने के लिए फिट नहीं होता है, तो उसकी जगह कन्कशन सब्स्टीट्यूट उतारा जा सकता है। ICC के नियम के मुताबिक यह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की भूमिका के समान होना चाहिए। यानी बल्लेबाज की जगह बल्लेबाज और गेंदबाज की जगह गेंदबाज को शामिल किया जा सकता है। कन्कशन सब्स्टीट्यूट नियम 2019 में लागू हुआ था। 2. जडेजा की नो-बॉल पर धनंजय डी सिल्वा कैच हुए चौथे दिन रवींद्र जडेजा के ओवर में धनंजय डी सिल्वा का कैच फर्स्ट स्लिप में केएल राहुल ने पकड़ा और जडेजा ने विकेट का जश्न भी मनाया। लेकिन अंपायर ने गेंद को नो-बॉल डे दिया। रीप्ले में दिखा कि जडेजा का पैर बॉलिंग-क्रीज से बाहर था। -------------------------------------- गॉल टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत मजबूत स्थिति में, श्रीलंका दूसरी पारी में-84/4; भारत ने 372 रन का टारगेट दिया श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। टीम ने गॉल टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका के 84 रन पर 4 विकेट गिरा दिए हैं। खराब रोशनी के कारण दिन का खेल समय से पहले खत्म करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    वीनस विलियम्स को US ओपन का वाइल्ड कार्ड:सेरेना के लिए एक जगह रोकी, 46 की उम्र में फिर उतरेंगी
    Next Article
    एशियन ओपन में भारत ने दूसरे दिन जीते 11 मेडल:इनमें 4 गोल्ड-2 सिल्वर शामिल ,19 मेडल के साथ टॉप पोजिशन बरकरार

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment