Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा एसएसपी ने 5 पुलिसकर्मियों का किया तबादला:कानून व्यवस्था मजबूत करने को फैसला लिया, बोले- अपराध बर्दाश्त नहीं

    2 hours ago

    1

    0

    एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्यामनारायण सिंह ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पांच पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इनमें दरोगा और इंस्पेक्टर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में अपराध और अपराधी कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने थाना प्रभारी निधौली कलां धर्मेंद्र पवार को अपराध शाखा भेजा है। उप निरीक्षक संदीप राणा को एस.एस.आई. कोतवाली देहात से थाना प्रभारी पिलुआ की जिम्मेदारी दी गई है। दरोगा आदित्य खोखर को चौकी प्रभारी मरथरा से थाना अध्यक्ष निधौली कलां बनाया गया है। इंस्पेक्टर जलेसर अमित कुमार को जलेसर से थाना साइबर क्राइम भेजा गया है, जबकि उप निरीक्षक संजय पाल सिंह, जो पहले प्रभारी निरीक्षक पिलुआ थे, उन्हें प्रभारी निरीक्षक जलेसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान एसएसपी श्यामनारायण सिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बीट के सिपाहियों को भी जिम्मेदारी देने और उनकी निगरानी करने को कहा। गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इससे पहले भी कई पुलिसकर्मियों के तबादले कर चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली खेलने के दौरान युवक ने की फायरिंग:प्रयागराज में सरेआम गोली चलने से मची अफरातफरी, छर्रे लगने से दो युवक जख्मी
    Next Article
    चित्रकूट डीएम-एसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ खेली होली:पुलिस लाइन में अबीर-गुलाल लगाकर फिल्मी गानों पर झूमे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment