Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली खेलने के दौरान युवक ने की फायरिंग:प्रयागराज में सरेआम गोली चलने से मची अफरातफरी, छर्रे लगने से दो युवक जख्मी

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में होली के दूसरे दिन कर्नलगंज इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने तमंचे से हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान छर्रे लगने से दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। होली के जश्न के बीच चली गोली घटना बुधवार शाम करीब चार बजे कर्नलगंज क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि इलाके में कुछ युवक होली खेलने के दौरान डीजे साउंड पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने अचानक तमंचा निकालकर हवाई फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज से मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। छर्रे लगने से दो युवक जख्मी फायरिंग के दौरान निकले छर्रे लगने से कटरा निवासी अंशु समेत एक अन्य युवक घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दारागंज का रहने वाला है आरोपी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी दारागंज का रहने वाला है और कर्नलगंज इलाके में होली खेलने आया था। विवाद के बाद फायरिंग की चर्चा मौके पर मौजूद लोगों के बीच यह भी चर्चा रही कि आरोपी युवक का कुछ स्थानीय युवकों से विवाद हो गया था। इसी के बाद उसने तमंचा निकालकर हवाई फायरिंग कर दी, जिससे घटना हो गई। पुलिस कर रही जांच डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में डीजे पर पटाखा छोड़ने को लेकर विवाद:पड़ोसी ने युवक पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर
    Next Article
    एटा एसएसपी ने 5 पुलिसकर्मियों का किया तबादला:कानून व्यवस्था मजबूत करने को फैसला लिया, बोले- अपराध बर्दाश्त नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment