Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा की नगर पालिकाओं में मनोनीत सभासद चुने गए:नगर विकास अनुभाग ने जारी की सूची, देखें पूरी लिस्ट

    2 hours ago

    1

    0

    एटा जिले की सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में मनोनीत सभासदों का चयन कर लिया गया है। नगर विकास अनुभाग ने इन सभासदों की सूची जारी की है, जिसमें विभिन्न मोहल्लों से चुने गए प्रतिनिधियों के नाम शामिल हैं। देखिए पूरी लिस्ट… नगर पंचायत सकीट से बांके लाल (मोहल्ला खरा), विपिन दीक्षित (मोहल्ला मेन बाजार) और दामोदर जाटव (मोहल्ला उरेना) को मनोनीत किया गया है। जैथरा नगर पंचायत में सुनीता पांडे (शास्त्री नगर), सुरेश कठेरिया (गांधी नगर) और सतीश राठौर (मोहल्ला बड़ैयान) को जिम्मेदारी मिली है। राजा का रामपुर नगर पंचायत के लिए उमेश आवासी (सदर बाजार), रामलड़ैते (कछपुरा) और संजीव कुमार (राजा का रामपुर) का चयन हुआ है। अवागढ़ नगर पंचायत से वेद प्रकाश (मोहल्ला कोलियांन), नीतेश गुप्ता (मोहल्ला तबायफान) और किरन देवी (मोहल्ला तवायफान) मनोनीत किए गए हैं। निधौली कलां नगर पंचायत में ब्रजेश (चक गगन पुरी), विमल जैन (मोहल्ला बड़ा बाजार) और रामकिशन (गगनपुरी) को सभासद बनाया गया है। मिरहची नगर पंचायत से दिव्यांशु (मिरहची), अरविंद गुप्ता (मिरहची) और भानु प्रताप (जिन्हैरा) को मनोनीत किया गया है। एटा नगर पालिका में उमाकांत चतुर्वेदी (मोहल्ला शांति नगर), अर्चना सक्सेना (गली बलदेव सहाय), राहुल वार्ष्णेय (मारहरा गेट), पूनम देवी (नन्हू मल चौराहा) और विशाल बाल्मीकि (नगला पोता) को मनोनीत किया गया है। जलेसर नगर पालिका से जयपाल कुशवाह (मोहल्ला मंडी), विराज जैन (शेरगंज), लोकेंद्र दत्त पाठक (महावीर गंज जलेसर), रविन्द्र सिंह (चिंताहरण गली) और दिलीप वार्ष्णेय (गांधी मूर्ति) का चयन हुआ है। मारहरा नगर पालिका के लिए अशोक सक्सेना (मोहल्ला बड़ा बाजार), अनिल दिवाकर (क़ुबात गंज), अंकित बाल्मीकि (मोहल्ला कायस्थान), कालीचरण जाटव (मोहल्ला कंबोह) और प्रवीना (मरहरा) को मनोनीत किया गया है। अलीगंज नगर पालिका से संगीता (मोहल्ला बालकिशन), अवधेश कश्यप (मोहल्ला सुदर्शन दास), विजय गुप्ता (मोहल्ला सुदर्शन दास), जसवीर बाल्मीकि (मोहल्ला काजी) और मनोज कोरी (मोहल्ला सुदर्शन दास) को मनोनीत सभासद चुना गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर नगर पालिका में पांच नामित सभासद नियुक्त:राज्यपाल के अनुमोदन के बाद नियुक्ति, तीन को मिला दोहरा पद
    Next Article
    संभल में बंद मैंथा फैक्ट्री-पार्लर में लगी आग:दो लाख से अधिक का नुकसान, डेढ़ घंटे में काबू पाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment