Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर नगर पालिका में पांच नामित सभासद नियुक्त:राज्यपाल के अनुमोदन के बाद नियुक्ति, तीन को मिला दोहरा पद

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर नगर पालिका परिषद में राज्यपाल के अनुमोदन के बाद पांच नामित सभासदों की नियुक्ति की गई है। शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, केशव कुमार, अनुज कुमार सिंह, मंजू वाल्मीकि, पूनम चौधरी और रमणदीप सिंह को नामित सभासद मनोनीत किया गया है। इन नियुक्तियों के बाद शहर की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में भाजपा की जिला कार्यकारिणी में भी कई पदों पर नियुक्तियां की गई थीं, जिसे नगर पालिका में नामित सभासदों के चयन से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि केशव कुमार को हाल ही में अगौटा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया था। इसी तरह, पूनम चौधरी के पति कुलदीप चौधरी को भाजपा जिला कमेटी में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। इसके अतिरिक्त, मंजू वाल्मीकि के पति संतोष वाल्मीकि को भी जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। एक ही परिवार या संबंधित व्यक्तियों को लगातार जिम्मेदारियां मिलने को लेकर शहर में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि सभी नियुक्तियां संगठन की आवश्यकता और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को ध्यान में रखकर की गई हैं। नामित सभासदों को नगर पालिका के विकास कार्यों में सहयोग करने और जनता की समस्याओं को उठाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन मनोनयन के बाद अब बोर्ड की कार्यप्रणाली और राजनीतिक समीकरणों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में आकाशदीप बने दर्जीकुंआ चौकी प्रभारी:रिश्वत मामले में निलंबित हुए थे पूर्व प्रभारी सुनील कुमार पाल
    Next Article
    एटा की नगर पालिकाओं में मनोनीत सभासद चुने गए:नगर विकास अनुभाग ने जारी की सूची, देखें पूरी लिस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment