Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में छप्पर में चल रही थी असलहे की फैक्ट्री:पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार, दो आरोपी मौके से फरार; तलाश जारी

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में चलने वाली अवैध हथियार की फैक्ट्री का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि मौके से दो आरोपी फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक तमंचा दो अर्ध निर्मित तमंचा सहित तमंचा बनाने में प्रयोग होने वाले बड़ी मात्रा में उपकरणों को भी बरामद किया गया है। इस मामले का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी ने बताया कि लगातार पुलिस को इस मामले की सूचना मिल रही थी। जिसके आधार पर छापेमारी की गई। जिसके बाद इस पूरे घटना का खुलासा हुआ। छप्पर में चल रही थी फैक्ट्री मामले का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी कौस्तुभ त्रिपाठी ने बताया कि अतरौलिया थाने की पुलिस को सूचना मिली कि केसरी तिराहे के निकट भवानीपुर गांव में एक छप्पर में अवैध हथियार बनाए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर जब पुलिस पहुंची तो तीन व्यक्ति अवैध तमंचे और असलहे बना रहे थे। पुलिस ने जब घेराबंदी की तो दो आरोपी मौके से फरार हो गए जबकि एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। हिरासत में लिए गए आरोपों के पहचान विंध्याचल के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि अवैध हथियारों का निर्माण करके इनकी बिक्री कर दिया करते थे इससे जो मुनाफा मिलता था उसे अपने घर की आजीविका चलाते थे पुलिस के इस अभियान में अतरौलिया थाने के प्रभारी देवेंद्रनाथ दुबे, सब इंस्पेक्टर मायापति पांडेय प्रमुख रूप से शामिल रहे। क्षेत्राधिकारी का कहना कि जो भी लोग फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्दी उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ की स्टूति प्रजापति ने अंतर-महाविद्यालय कराटे में जीता स्वर्ण:अब भारत अंतर विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिनिधित्व
    Next Article
    एटा में 8 बाल श्रमिक मुक्त कराए:एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने ऑपरेशन रक्षा चलाकर प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment