Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में कांग्रेस का धरना..लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष बोले- विपक्ष की आवाज दबाने की साजिश, जनहित के मुद्दों से भटकी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर गुरुवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना-प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन 17 मार्च को लखनऊ में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित किया गया। धरने का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा और महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। धरना स्थल पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने पुलिस की कार्रवाई को सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेतृत्व की साजिश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। राणा ने कहा कि जनहित के मुद्दों से भटकी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और कांग्रेस की उठ रही आवाज को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी महात्मा गांधी की विचारधारा पर चलते हुए अहिंसा के मार्ग से अपना आंदोलन जारी रखेगी। राणा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता डंडों और जेल से डरने वाले नहीं हैं और लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ताकतों को सफल नहीं होने देंगे। महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने लाठीचार्ज को लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ सरकार का षड्यंत्र बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की असहमति लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक होती है, लेकिन सरकार विरोध को दबाकर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा ने भी लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन जनहित के मुद्दों पर संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध है। जिला उपाध्यक्ष सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, वरुण शर्मा और नितिन शर्मा ने सरकार के रवैये को तानाशाही करार दिया। उन्होंने कहा कि सत्ता के घमंड में डूबी सरकार का यह व्यवहार उसके पतन की शुरुआत है। धरने में जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष वरुण शर्मा, नितिन शर्मा व सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष मनीष सहगल, पंडित सुमन शर्मा, इकराम खान, महानगर उपाध्यक्ष हरिओम समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में 8 बाल श्रमिक मुक्त कराए:एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने ऑपरेशन रक्षा चलाकर प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर पकड़ा
    Next Article
    दिल्ली के डॉक्टर से लखनऊ में ₹35 लाख की ठगी:किडनी ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर रुपए ऐंठे, वापस मांगने पर बंद अकाउंट का चेक थमाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment