Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में 80 साल पुरानी तीन मंजिला इमारत ढही:भारी बारिश के बीच टला बड़ा हादसा, वाहनों और पैदल लोगों की आवाजाही पर रोक

    3 hours ago

    1

    0

    एटा शहर के अतिव्यस्त हाथी गेट बाजार में मंगलवार को करीब 80 साल पुरानी तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के समय बाजार में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सतर्कता के चलते कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने क्षेत्र को सील कर मलबा हटाने का कार्य शुरू कराया। बताया जा रहा है कि सुबह से हो रही हल्की बारिश के कारण इमारत कमजोर हो गई थी। दोपहर में अचानक पूरी इमारत ढह गई। घटना के समय आसपास मौजूद दुकानदार और राहगीर समय रहते सुरक्षित स्थानों पर हट गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने मलबा हटाने का कार्य शुरू कराया और इमारत के बचे हुए जर्जर हिस्से को भी सुरक्षित तरीके से गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने घटनास्थल के आसपास बैरिकेडिंग कर दी है। हाथी गेट मार्ग पर वाहनों और पैदल लोगों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है, ताकि राहत एवं बचाव कार्य के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। स्थानीय दुकानदार सचिन वार्ष्णेय ने बताया कि सुबह से हो रही बारिश के कारण इमारत में दरारें और कमजोर होने के संकेत दिखाई दे रहे थे। सुबह ही इमारत का एक हिस्सा गिर गया था, जिसके बाद दुकानदारों ने एहतियात के तौर पर लोगों को इमारत के पास जाने से रोक दिया था। उन्होंने बताया कि इसी सतर्कता के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और आसपास की अन्य जर्जर इमारतों का भी निरीक्षण कराया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में जिला स्तरीय चयन ट्रायल:20 खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल के लिए चयनित, 7 अगस्त को गोरखपुर में मुकाबला
    Next Article
    सोफे पर मल्लिका शेरावत संग गुफ्तगू करते दिखे तेज प्रताप, गजब की बॉन्डिंग देख फैंस हैरान; कैप्शन ने बढ़ाई धड़कनें- VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment