Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में जिला स्तरीय चयन ट्रायल:20 खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल के लिए चयनित, 7 अगस्त को गोरखपुर में मुकाबला

    4 hours ago

    1

    0

    देवरिया शहर के रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को जूनियर बालिका फुटबॉल, जूनियर बालिका बॉक्सिंग और महिला वॉलीबॉल टीमों के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इस ट्रायल में कुल 28 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयनित खिलाड़ियों को 7 अगस्त को गोरखपुर में होने वाले मंडलीय चयन ट्रायल में भेजा जाएगा। ट्रायल में जूनियर बालिका फुटबॉल में 15, महिला वॉलीबॉल में 12 और जूनियर बालिका बॉक्सिंग में एक खिलाड़ी ने हिस्सा लिया। फुटबॉल टीम के लिए खुशी यादव, मान्या बरनवाल, दिशा मिश्रा, जानवी यादव, सानिया, रिती यादव, सम्मा परवीन, जिया राव, ज्वाला सिंह और अनन्या सहित 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। महिला वॉलीबॉल टीम में प्रिया निषाद, रानिका निषाद, पायल निषाद, अज्जु निषाद, अर्चिता, अंकिता निषाद, सुनेना, अंकिता और पुष्पा का चयन हुआ। जूनियर बालिका बॉक्सिंग में तेजश्वनी का चयन किया गया। यह चयन ट्रायल जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान फुटबॉल संघ के सचिव अजय जायसवाल, फुटबॉल प्रशिक्षक विजय कुमार पाल और वॉलीबॉल प्रशिक्षक लालू सिंह यादव भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट:कंट्रोल रूम सक्रिय, बच्चों को जलाशयों से दूर रखने की अपील
    Next Article
    एटा में 80 साल पुरानी तीन मंजिला इमारत ढही:भारी बारिश के बीच टला बड़ा हादसा, वाहनों और पैदल लोगों की आवाजाही पर रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment