Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई:नगला छैया, वीर नगर से जेसीबी जब्त, ट्रैक्टर चालक फरार

    5 hours ago

    1

    0

    एटा के जलेसर तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर रात नगला छैया और वीर नगर क्षेत्रों में छापेमारी कर एक जेसीबी मशीन जब्त की गई। हालांकि, प्रशासनिक कार्रवाई की भनक लगते ही ट्रैक्टर चालक अपने वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। यह कार्रवाई तहसीलदार संदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात करीब 12:30 बजे की। टीम ने अवैध खनन कार्य में लगी जेसीबी मशीन को मौके से जब्त कर लिया। बताया जाता है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने गोपनीय तरीके से अभियान चलाया। देर रात अचानक हुई छापेमारी से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया और मौके पर मौजूद कई लोग टीम को देखकर भागते नजर आए। प्रशासन ने मौके से जब्त जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार हुए ट्रैक्टर चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जिलाधिकारी अरविंद सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा विशेष रूप से रात के समय निगरानी बढ़ाई गई है, ताकि अवैध मिट्टी खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। तहसीलदार संदीप सिंह ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनन में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में भय का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेपिस्ट सुशील प्रजापति के खिलाफ एक और FIR:गाजियाबाद जेल से छूटने के बाद जुलूस निकाला था, घर तक आतिशबाजी की
    Next Article
    प्रयागराज के संगम में खोली थी महाकाल कचौड़ी की दुकान:महाकुंभ की 95 लाख की हुई थी नीलामी, सड़क हादसे में पिता और दो बेटों की मौत, परिवार में कोहराम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment