Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेपिस्ट सुशील प्रजापति के खिलाफ एक और FIR:गाजियाबाद जेल से छूटने के बाद जुलूस निकाला था, घर तक आतिशबाजी की

    7 hours ago

    1

    0

    रेप के मामले में 8 महीने तक डासना जेल में रहे हिंदूवादी नेता सुशील प्रजापति पर बिना अनुमति जुलूस निकालने पर एक और मुकदमा मुरादनगर थाने में दर्ज किया है। इससे पहले एक मुकदमा गाजियाबाद के मसूरी थाने में दर्ज हुआ था। मुरादनगर पुलिस की तरफ से आरोपी सुशील प्रजापति पुत्र राजपाल निवासी मुरादनगर के खिलाफ BNS 281, 125, 325 में केस दर्ज किया है। 17 मई को जेल से बाहर आया। जेल के बाहर आकर सुशील प्रजापति और उसके 10-15 अजात साथी एनएच 58 पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दुहाई से अपने घर मुरादनगर गए। देखिए 3 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला… पुलिस के मुताबिक, नवंबर 2021 में गाजियाबाद निवासी सुशील प्रजापति की मुलाकात LLB की एक छात्रा से हुई थी। इसके बाद सुशील उसे लगातार फोन कर हालचाल लेने लगा। छात्रा ने उससे बताया कि वह लॉ की पढ़ाई के साथ मेरठ कोर्ट में एक सीनियर वकील के पास प्रैक्टिस भी करती है। इस पर सुशील ने उससे कहा कि वह गाजियाबाद कोर्ट में बैठना शुरू कर दे। उसने दावा किया कि उसके जानकार वहां सीनियर एडवोकेट हैं, जो उसे हर महीने पैसे भी दिलवा देंगे। साथ ही, उसके जानने वाले लोग भी छात्रा के पास केस लेकर आएंगे। सुशील ने यह भी कहा कि गाजियाबाद, मोदीनगर के ज्यादा करीब है। इस पर छात्रा ने उससे गाजियाबाद कोर्ट में बैठने की व्यवस्था कराने को कहा। थार में बैठाकर ले गया था सुशील 8 अगस्त 2025 की सुबह करीब 11 बजे सुशील ने छात्रा को फोन किया, बोला कि उसकी गाजियाबाद के एक सीनियर वकील से बात हो गई है। वह उसकी मुलाकात करा देगा। इसके बाद छात्रा मेरठ से बस के जरिए गाजियाबाद के मुरादनगर पहुंची। वहां सुशील पहले से थार गाड़ी लेकर खड़ा था। उसने कहा- जल्दी बैठो, वकील साहब इंतजार कर रहे हैं। अभी उनसे मिलना है। इसके बाद वह छात्रा को एक फ्लैट पर ले गया। वहां उसने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी और कहा कि वकील साहब आने वाले हैं। आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक पीते ही छात्रा को नींद आने लगी। इसी दौरान सुशील प्रजापति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद सुशील ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसकी हत्या करवा देगा। उसने कहा कि उसके बड़े-बड़े लोगों से संबंध हैं और वह हिंदू युवा वाहिनी संगठन से जुड़ा हुआ है। इसके बाद वह छात्रा को अपनी कार से सड़क पर छोड़कर चला गया और कहा कि यहां से चुपचाप मेरठ लौट जाओ। छात्रा बोलीं हाईकोर्ट जाउंगी होश आने के बाद छात्रा रात करीब 11 बजे मुरादनगर थाने पहुंची। सूचना मिलते ही उसके समर्थन में गोरक्षक दल और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी सुशील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करीब 8 महीने तक डासना जेल में रहने के बाद बाहर आया। पीड़िता ने कहा कि आरोपी को शर्म आनी चाहिए, जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट जाऊंगी। जेल से मुरादनगर तक की आतिशबाजी और ब्रजविहार को जाने वाले मुख्य रास्ते के सामने एनएच 58 गाजियाबाद से मेरठ रोड की तरफ मैन रोड पर उतावलेपन से वाहन चलाते हुए व आतिशबाजी करते हुए सुशील प्रजापति के घर पहुंचे तथा घर पर भी यह लोग आतिशबाजी व गाली गलौच करते रहे। जिससे आम जनमानस के जीवन को भय व संकट उत्पन्न हुआ और काफी परेशानी का सामना करना पडा। डासना जेल से निकलते ही समर्थकों ने उसपर फूल बरसाए। उसे कंधे पर बैठाकर जेल परिसर से सड़क तक ले गए। फिर गाड़ियों का काफिला निकालकर जुलूस निकाला गया। समर्थकों ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। आरोपी हिंदू युवा वाहिनी का नगर अध्यक्ष रह चुका है। 8 अगस्त 2025 की रात 11 बजे एलएलबी की छात्रा ने मुरादनगर थाने में मामला दर्ज कराया था। उसने कहा- सुशील प्रजापति ने मेरे साथ रेप किया। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। 11 अगस्त 2025 को उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 17 मई को सुशील प्रजापति जेल से बाहर आया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में गर्मी के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित:3-6 वर्ष के बच्चों को लेकर संचालित आंगनबाड़ी केंद्र 15 जून तक बंद,डीएम ने जारी किया आदेश
    Next Article
    एटा में अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई:नगला छैया, वीर नगर से जेसीबी जब्त, ट्रैक्टर चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment