Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में गैस की किल्लत नहीं, बुकिंग से उपभोक्ता परेशान:मोबाइल कॉल्स नहीं व्हाट्सएप मैसेज से बुकिंग हो रही, OTP के बाद डिलीवरी

    14 hours ago

    1

    0

    संभल जिले में रसोई गैस की आपूर्ति फिलहाल सामान्य बनी हुई है, लेकिन बुकिंग प्रक्रिया में हुए बदलावों के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई की खबरों के बाद पेट्रोलियम उत्पादों की कमी को लेकर अफवाहें फैल गई थीं। हालांकि गैस एजेंसी संचालकों ने इन अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि अब घर बैठे मोबाइल कॉल के जरिए गैस बुक करना मुश्किल हो गया है। कॉल नहीं लगने के कारण कई लोगों को गैस एजेंसी तक जाकर बुकिंग करानी पड़ रही है। वर्तमान में कई एजेंसियों में गैस की बुकिंग व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से की जा रही है, जिससे खासकर ग्रामीण और बुजुर्ग उपभोक्ताओं को असुविधा हो रही है। जिले में गैस की उपलब्धता को लेकर कोई कमी नहीं है। लगभग 25 लाख की आबादी वाले संभल जनपद में 28 से अधिक गैस एजेंसियां संचालित हैं, जो बुकिंग के आधार पर प्रतिदिन गैस सिलेंडर का वितरण कर रही हैं। एजेंसी संचालकों का कहना है कि आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और केवल बुकिंग प्रक्रिया में कुछ तकनीकी दिक्कतें सामने आ रही हैं। बबराला स्थित ललतेश गैस एजेंसी के मालिक योगेश गुप्ता ने बताया कि उनकी एजेंसी से करीब 14 हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। एजेंसी द्वारा प्रतिदिन लगभग 300 गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं की केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उन्हें बुकिंग के बाद डिलीवरी कोड मिलते ही गैस उपलब्ध करा दी जाती है। वहीं वैष्णो स्वरूप गैस एजेंसी के मैनेजर राजवीर ने भी गैस की उपलब्धता को सामान्य बताया। उन्होंने कहा कि उनकी एजेंसी से भी रोजाना करीब 300 सिलेंडर उपभोक्ताओं को दिए जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले तीन-चार दिनों में गैस बुकिंग की संख्या अचानक बढ़ी है, जिसकी वजह अफवाहें हो सकती हैं। उपभोक्ताओं ने अपनी परेशानी भी साझा की है। मौहम्मद अली ने बताया कि पहले घर बैठे गैस बुक हो जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो पा रहा है। एजेंसी पर जाने के बाद उन्हें एक नया नंबर दिया गया है, जिस पर व्हाट्सएप के जरिए बुकिंग करने को कहा गया है। वहीं महिला लालदेई ने बताया कि बुकिंग के चार दिन बाद भी गैस नहीं मिली है। उनका कहना है कि मोबाइल उनकी बेटी के पास है जिसकी शादी हो चुकी है, जबकि एजेंसी वाले मोबाइल लेकर आने की बात कह रहे हैं। अली हसन ने बताया कि गैस बुकिंग के बाद उन्हें रसीद तो दे दी गई है, लेकिन चार-पांच दिन से सिलेंडर नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि पहले गैस घर तक पहुंच जाती थी, लेकिन अब एजेंसी पर जाकर सिलेंडर लेना पड़ रहा है, जिससे लोगों को अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने बरामद किया अवैध तमंचा, युवक को भेजा जेल
    Next Article
    मथुरा में लोक अदालत प्रचार वाहन रवाना:14 मार्च को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment