Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में ऑटो पलटा:घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    18 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र में मानिकपुरा तिगरा गांव के पास एक अनियंत्रित ऑटो पलटने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से जैथरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सकीट थाना क्षेत्र के सदरपुर निवासी खेतपाल सिंह (50 वर्ष) पुत्र लोखान सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। जैथरा थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जांच पड़ताल जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताज महोत्सव के उद्घाटन से पहले ही फीका हुआ महोत्सव:कार्यक्रम स्थल पर हुई बारिश, स्टॉल का सामान ढकते नजर आए दुकानदार, केबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन
    Next Article
    गोरखपुर नगर निगम में 1323 करोड़ का बजट पास:मेयर बोले- विकास कार्यों में जनता के लिए लगाए जाएंगे पैसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment