Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर नगर निगम में 1323 करोड़ का बजट पास:मेयर बोले- विकास कार्यों में जनता के लिए लगाए जाएंगे पैसे

    20 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर नगर निगम में बुधवार को महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कार्यकारिणी समिति की 12वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विकास और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। सबसे पहले 15 नवंबर 2025 को हुई कार्यकारिणी समिति की 11वीं बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नगर निगम का मूल बजट प्रस्तुत किया गया। बजट में आय का अनुमान 1,32,394.71 लाख रुपये और व्यय का प्रस्ताव 1,26,820.50 लाख रुपये रखा गया। इस बजट को समिति के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। अधिकारियों के अनुसार यह बजट शहर के विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, सड़क, जलनिकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में खर्च किया जाएगा। बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण विषय जीडीए की 16 कालोनियों को नगर निगम को हैंडओवर किए जाने का रहा। इस उपलब्धि पर महापौर को उपसभापति, समिति के सदस्यों और उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने बधाई दी। माना जा रहा है कि इन कालोनियों के नगर निगम के अधीन आने से वहां के निवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके अलावा नगर निगम के सभी वाहनों का समय पर बीमा कराने का भी निर्णय लिया गया, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में वित्तीय नुकसान से बचा जा सके और कार्य प्रभावित न हो। बैठक में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, उपसभापति पवन त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, प्रमोद कुमार, अतुल कुमार सहित कार्यकारिणी समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में ऑटो पलटा:घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    Next Article
    इंटरमीडिएट के हिंदी का पेपर रहा आसान:छात्रों ने कहा- जो पढ़ा वही आया; अच्छे अंक की उम्मीद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment