Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विदेश राज्यमंत्री बोले-'कॉकरोच जनता पार्टी' बस सोशल मीडिया का तूफान:गोंडा में कहा- 'मेलोडी टॉफी'' प्रकरण दर्शाता हमारे पीएम कितने लोकप्रिय और मिलनसार

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद और विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने 'जनता कॉकरोच पार्टी' की सोशल मीडिया पर बढ़ती लोकप्रियता को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हर नई चीज के प्रति एक उत्साह और उत्सुकता होती है। लोग उसे देखते, जानते और समझते हैं। कीर्तिवर्धन सिंह ने आगे कहा कि जब सच्चाई पता चल जाती है कि यह केवल एक प्रतिक्रिया में बनी है और इसका कोई ठोस आधार नहीं है, तो धीरे-धीरे उसका प्रभाव खत्म हो जाता है। यह एक तूफान की तरह आता है और फिर शांत हो जाता है। 'मेलोडी टॉफी' दिए जाने के बाद उठाए जा रहे सवालों पर विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि इसमें किसी बहस की बात नहीं है। यह घटना दर्शाती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे विश्व में कितने लोकप्रिय हैं और उनका विभिन्न देशों के नेताओं के साथ कितना गहरा रिश्ता है। उन्होंने अरब देशों में हिंदू मंदिरों के निर्माण का उदाहरण दिया, जहां भारत केवल तेल खरीदता है, यह प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत संबंधों का परिणाम है। उन्होंने जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिस तेजी से विश्व व्यवस्था बदल रही है और पुराने पावर ब्लॉक खत्म हो रहे हैं, ऐसे में लोग एक भरोसेमंद देश की तलाश में हैं। भारत और उसके नेताओं के बीच के व्यक्तिगत संबंध विश्वास बढ़ाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कई देशों से हम लोग एग्रीमेंट कर रहे हैं जो हमारे अच्छे पड़े हुए लोग हैं नौजवान हमारे हैं हमारी जो बचों है जो अच्छी ट्रेनिंग कर चुकी हैं वह जा करके बाहर देश में एक अच्छी अवधि के लिए काम कर सके। अपना जीवन चला सके भारत देश को इससे फायदा हो सके तो आप देखिए तो यह हमारे प्रधानमंत्री के पर्सनल संबंध की बात है इसको हम सब लोग मानते हैं। जितना बढ़िया हमारे प्रधानमंत्री का वैध का संबंध है व्यक्तिगत प्रभाव है पूरी दुनिया में लीडरों के साथ जो संबंध है पूरी दुनिया में ऐसा किसी भी प्रधानमंत्री का किसी से अच्छा संबंध नहीं है। वही गोंडा से वंदे भारत ट्रेन चलाए जाने की किया जा रहे हैं मांग को लेकर के विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि देखिए गोंडा रेलवे स्टेशन जो है इसका महत्व आज से नहीं है। यह अंग्रेजों द्वारा स्थापित स्टेशन था इसीलिए कोई ना कोई महत्व गोंडा का हमेशा रहा होगा गोंडा रेलवे स्टेशन हमारा पूरे पूर्वी भारत को जोड़ता है उत्तर भारत को भी जोड़ता है और यह जो हमारी रेलवे लाइन है बहुत ही मुख्य है देश के लिए। जहां तक वंदे भारत ट्रेन की यहां पर रोकने की मांग की जा रही है इस बात को भी हम जरूर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने रखेंगे कि इसके ठहराव को लेकर के और क्या हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में चार्जिग के दौरान कार में आग लगी:बिल्डिंग में फैला धुआं, 15 लोगों ने दूसरी इमारत में कूदकर बचाई जान
    Next Article
    एटा में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पारिवारिक कलह के चलते खेत में पेड़ पर लटके मिले शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment