Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में रुबेला टीकाकरण अभियान शुरू:16 से 27 फरवरी तक 5-10 वर्ष के बच्चों को लगेगी वैक्सीन

    1 hour ago

    1

    0

    एटा जिले में रुबेला बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग 16 से 27 फरवरी 2026 तक एक टीकाकरण कार्यक्रम चलाएगा। इस अभियान के तहत 5 से 10 वर्ष तक के बच्चों को रुबेला वैक्सीन लगाई जाएगी। जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने जनपदवासियों से अपने बच्चों का टीकाकरण करवाने की अपील की है। यह टीकाकरण कार्यक्रम ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, मदरसों और स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होगा। स्वास्थ्यकर्मी गांव-गांव जाकर व्यापक स्तर पर इस अभियान को चलाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार बच्चों को रुबेला से बचाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम संचालित कर रही है। जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने बताया कि यह टीकाकरण अभियान जनपद को मीजल्स रुबेला बीमारी से मुक्त करने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने एटा वासियों से विशेष रूप से अपील की है कि वे 5 से 10 वर्ष की आयु के अपने बच्चों का टीकाकरण अवश्य करवाएं, ताकि इस बीमारी से बचाव सुनिश्चित हो सके। रुबेला वायरस के संक्रमण से शरीर पर दाने और बुखार जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से ऐसे मामलों में तत्काल नजदीकी अस्पताल में उपचार सुनिश्चित कराने और बच्चों का टीकाकरण करवाने का आग्रह किया है। रुबेला, जिसे जर्मन खसरा भी कहा जाता है, एक संक्रामक वायरल बीमारी है। इसके सामान्य लक्षणों में हल्का बुखार, लाल चकत्ते (दाने) और गले में सूजन शामिल हैं। यह हवा के माध्यम से छींकने या खांसने से फैलती है। बच्चों में यह बीमारी आमतौर पर हल्की होती है, लेकिन गर्भावस्था की शुरुआत में होने पर यह अजन्मे शिशु में गंभीर जन्मजात दोष (कंजेनिटल रुबेला सिंड्रोम) या मृत्यु का कारण बन सकती है। इसका बचाव एमएमआर वैक्सीन द्वारा किया जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवसंवत्सर समारोह में 5 हजार से ज्यादा अतिथि शामिल होंगे:ढ़ूढ़े जा हे राममंदिर के आंदोलनकारी,माह के अंत तक सभी को निमंत्रण
    Next Article
    उन्नाव में 24 ट्रकों का चालान:ओवरलोडिंग पर खनन विभाग ने शिकंजा कसा, लाखो का राजस्व वसूला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment