Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में तय रूट पर दौड़ सकेंगे ई-रिक्शा:क्यूआर कोड़ के रंग से तय होंगे रूट, शहर को जाम से मिलेगी राहत

    1 hour ago

    1

    0

    शहर की सड़कों पर ई-रिक्शा अभी कुछ दिन और मनमानी से दौडेंगे। शहर में ई- रिक्शा जहां से चाहें सवारी उठा रहे हैं जहां मन होता है वहीं वाहन खड़ा कर सवारी उतार रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस की ओर से बनाई गई नई जोन व्यवस्था जल्द लागू होगी। इस व्यवस्था को 10 फरवरी से लागू होना था, लेकिन अब इसमें करीब 10 दिन या उससे अधिक समय लगने की संभावना है। शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर जाम की समस्या सामने आने के बाद समझा आया कि जाम कि वजह क्या है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। चकेरी, कल्याणपुर, बजरिया, इंद्रानगर, बिठूर तिराहा, गोविंदनगर, किदवईनगर, सिविल लाइंस, मूलगंज और फजलगंज समेत कई इलाकों में स्कूलों की छुट्टी के समय वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। पुलिस, आरटीओ, परिवहन विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त जांच में जाम की एक बड़ी वजह ई-रिक्शा और ई-ऑटो की अनियंत्रित संख्या और उनका अव्यवस्थित संचालन सामने आया है। चालक सवारी बैठाने के लिए बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर देते हैं। 7 जोन में संचालन की तैयारी ट्रैफिक विभाग ने शहर को सात जोन में बांटकर ई-रिक्शा संचालन की योजना तैयार की है। इसके तहत प्रत्येक ई-रिक्शा को निर्धारित जोन में ही चलने की अनुमति दी जाएगी। वाहन स्वामी को रजिस्ट्रेशन, बीमा, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर निशुल्क क्यूआर कोड दिया जाएगा। ये क्यूआर कोड अलग-अलग रंगों के होंगे, जिससे ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस को रूट की पहचान करने में आसानी होगी। अधिकारियों के अनुसार, जोन इस तरह तय किए जा रहे हैं कि चालक अपने निवास क्षेत्र के आसपास ही संचालन कर सकें। 50 हजार से ज्यादा ई-रिक्शा सड़क पर दौड़ रहे हैं… शहर में 50 हजार से अधिक ई-रिक्शा चल रहें हैं। इसमें आधे ज्यादा ई रिक्शा का नियमों को अनदेखी कर शहर में दौड़ रहें हैं। पूर्व में ट्रैफिक, नगर निगम और आरटीओ की ओर से अभियान चलाकर क्यूआर कोड वितरित किए जा चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘यूपी सरकार हर गरीब को घर दे रही’:डिप्टी सीएम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि, CM योगी नहीं पहुंचे
    Next Article
    चलती राह बाइक चुराने वाला CCTV में कैद:मैनपुरी में मैरिज होम के बाहर से मिनटों में बाइक गायब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment