Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘यूपी सरकार हर गरीब को घर दे रही’:डिप्टी सीएम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि, CM योगी नहीं पहुंचे

    1 hour ago

    1

    0

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ाने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं पहुंच पाए। कैबिनेट बैठक और उसके बाद बजट सत्र के चलते उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। उनका कार्यक्रम चारबाग स्थित पंडित दीनदयाल स्मृतिका वाटिका में श्रद्धांजलि देने का था। सीएम योगी की गैरमौजूदगी में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मेयर सुषमा खर्कवाल, पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया और भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। ब्रजेश पाठक ने संबोधित किया। कहा- पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को उत्तर प्रदेश सरकार साकार कर रही है। पंडितजी के सिद्धांतों की बदौलत नई दिशा ब्रजेश पाठक ने कहा- पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों के क्रम में यूपी सरकार हर गरीब को पक्का मकान, हर गरीब को जीवन जीने लायक सभी वस्तुएं दे रही है। मैं उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की तरफ से पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूं। अपने देशवासियों से अपील करता हूं कि सभी लोग कम से कम पंडितजी के एकता, मानववाद के सिद्धांत को जानें, समझें और उसको धरातल पर उतारें। भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें। पंडितजी ने जनसंघ की स्थापना काल से लेकर अपने सिद्धांतों की बदौलत देश पर नई दिशा देने का काम किया था। आज उसको पूरा करने का काम हमारी डबल इंजन की सरकारें कर रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताजमहल देखने पहुंचीं थाईलैंड की राजकुमारी:डायना बेंच पर फोटो खिंचवाई; मुगल होटल में किया नाइट स्टे
    Next Article
    कानपुर में तय रूट पर दौड़ सकेंगे ई-रिक्शा:क्यूआर कोड़ के रंग से तय होंगे रूट, शहर को जाम से मिलेगी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment