Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में 24 ट्रकों का चालान:ओवरलोडिंग पर खनन विभाग ने शिकंजा कसा, लाखो का राजस्व वसूला

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बिना रॉयल्टी परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए खनन विभाग ने लगातार तीसरे दिन भी सख्त अभियान चलाया। खनन निरीक्षक प्रांजल सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के तहत तीन दिनों में कुल 24 ट्रकों का चालान किया गया, जिससे लाखों रुपये का राजस्व वसूला गया। यह अभियान हसनगंज, सदर, बीघापुर, बांगरमऊ और लखनऊ-कानपुर हाईवे सहित जिले के विभिन्न संवेदनशील मार्गों पर चलाया गया। पहले दिन, खनन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 6 ट्रकों का चालान किया गया, जिससे लगभग 2 लाख 28 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। अधिकारियों के अनुसार, अधिकांश वाहन ओवरलोड थे, जबकि कुछ बिना वैध प्रपत्र या रॉयल्टी के संचालित हो रहे थे। सोमवार को भी खनन विभाग की कार्रवाई जारी रही। सदर, बीघापुर क्षेत्र और लखनऊ-कानपुर हाईवे पर चेकिंग के दौरान 5 ट्रकों का चालान किया गया। एक ट्रक को गंभीर अनियमितताओं के कारण थाना दही में निरुद्ध कर दिया गया। सोमवार की कार्रवाई से कुल 3 लाख 23 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया। मंगलवार को विभाग ने और सख्ती दिखाते हुए 13 ट्रकों के विरुद्ध कार्रवाई की। इस दिन की गई कार्रवाई से लगभग 7 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इन तीन दिनों की कुल कार्रवाई में 24 ट्रकों पर चालान कर लाखों रुपये का राजस्व शासन को प्राप्त हुआ है। खनन निरीक्षक प्रांजल सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, सड़कों की सुरक्षा और राजस्व हितों को ध्यान में रखते हुए खनन नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी वाहन को बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में रुबेला टीकाकरण अभियान शुरू:16 से 27 फरवरी तक 5-10 वर्ष के बच्चों को लगेगी वैक्सीन
    Next Article
    कानपुर-इटावा हाईवे पर हादसा, युवक की मौत:शादी में जा रहे बाइक सवार टैंकर से टकराए, दो घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment