Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में सिंचाई कर्मचारियों का धरना शुरू:अधिशासी अभियंता पर सींचपाल के नियम विरुद्ध निलंबन का आरोप

    5 hours ago

    1

    0

    एटा के जिला मुख्यालय पर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कर्मचारी आगरा रोड स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय पर एकत्रित हुए और अधिशासी अभियंता पर सींचपाल को नियम विरुद्ध निलंबित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि सींचपाल अतुल कुमार को तानाशाही रवैया अपनाते हुए नियम विरुद्ध निलंबित किया गया है। उन्होंने बड़े अधिकारियों से इस प्रकरण का संज्ञान लेने और ठोस कदम उठाने की अपील की है। कर्मचारियों ने इसे एकतरफा कार्रवाई करार दिया। सिंचाई संघ के महामंत्री विवेक चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिशासी अधिकारी तुषार कांति रंजन ने सींचपाल को मनमाने ढंग से निलंबित किया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आलाधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि सींचपाल को गलत तरीके से निलंबित किया गया और कोई कारण बताओ नोटिस भी नहीं दिया गया। जब वे और अन्य पदाधिकारी बात करने कार्यालय पहुंचे, तो अधिशासी अभियंता वहां मौजूद नहीं थे। इस प्रकरण पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता तुषार कांति रंजन से उनके दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। संपर्क होने पर उनका पक्ष भी अपडेट किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में प्रांतीय अध्यक्ष संजय यादव, प्रांतीय महामंत्री विवेक चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, आशीष कुमार, संदीप कुमार, विपिन कुमार दुबे और राहुल यादव सहित कई कर्मचारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑपरेशन थिएटर में डिलीवरी का वीडियो वायरल:अलीगढ़ के JNMC की जूनियर डॉक्टर को दिया नोटिस, प्राइवेसी पर उठे सवाल
    Next Article
    बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण:कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने बार-बेंच समन्वय पर जोर दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment