Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑपरेशन थिएटर में डिलीवरी का वीडियो वायरल:अलीगढ़ के JNMC की जूनियर डॉक्टर को दिया नोटिस, प्राइवेसी पर उठे सवाल

    3 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (JNMC) के ऑपरेशन थिएटर से एक आपत्तिजनक और संवेदनहीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला की डिलीवरी के दौरान बच्चे को शरीर से बाहर निकालते हुए स्पष्ट रूप से दिखाया गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस संवेदनशील प्रक्रिया को बिना किसी 'ब्लर' या प्राइवेसी के इंस्टाग्राम पर बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ पोस्ट किया गया। ये है पूरा मामला दरअसल, 'I_am_cutpiece' नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से यह वीडियो साझा किया गया था। बताया जा रहा है कि यह अकाउंट कॉलेज की एक जूनियर डॉक्टर (कुशवाह) का है। वीडियो के कैप्शन में डॉक्टर होने के अपने सपने और संघर्षों का जिक्र किया गया था। इसके लिए एक मरीज की निजता को पूरी तरह दांव पर लगा दिया गया। वीडियो के सामने आते ही जेएन मेडिकल कॉलेज और एएमयू प्रशासन में हड़कंप मच गया। चिकित्सा की नैतिकता का नहीं रखा ध्यान वीडियो के वायरल होने के बाद चिकित्सा की नैतिकता पर सवाल खड़े हो गए हैं। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी का कहना है कि ऑपरेशन थिएटर में एक महिला की डिलीवरी का वीडिया सोशल मीडिया पर डालना निजता का उल्लंघन है। वहीं, अगर वीडियो पोस्ट किया गया तो मरीज या उसके परिजन से लिखित अनुमति लेनी चाहिए थी। चिकित्सा जैसे पेशे में, जहां मरीज डॉक्टर पर अटूट विश्वास करता है। उसकी डिलीवरी का वीडियो सार्वजनिक मंच पर डालना उचित नहीं है। ​बिना सर्जिकल कैप के दिख रहे लोग वायरल वीडियो ऑपरेशन थिएटर के प्रोटोकॉल की भी पोल खोल रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सर्जरी के दौरान कुछ लोग बिना सर्जिकल कैप्र के मौजूद हैं। यह स्थिति संक्रमण के खतरे को बढ़ा सकती है। वहीं, पुरुष स्टाफ भी वीडियो में साफ देखा जा रहा है। ​कॉलेज प्रशासन की कार्रवाई ​वीडियो के वायरल होने के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन हरकत में आया है। कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. अंजुम परवेज ने कहा कि यह वीडियो पूरी तरह से गलत है और मेडिकल एथिक्स के खिलाफ है। संबंधित जूनियर डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। भविष्य में इस तरह की लापरवाही या मरीजों की निजता से खिलवाड़ को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सख्त कार्रवाई की जाएगी एएमयू की मेंबर इंचार्ज विभा शर्मा ने बताया कि जूनियर डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं, इसकी भी जांच की जा रही है कि ऑपरेशन थिएटर के अंदर मोबाइल ले जाने और रिकॉर्डिंग की अनुमति कैसे मिली। उन्होंने बताया कि एएमयू प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जूनियर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। हालांकि यह नहीं पता चला है कि यह वीडियो कब पोस्ट किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांप को लाठी से पीटकर मार डाला, FIR दर्ज:बदायूं में सिर को कुचला, मारकर बच्चों की तरफ फेंका, वन विभाग ने की कार्रवाई
    Next Article
    एटा में सिंचाई कर्मचारियों का धरना शुरू:अधिशासी अभियंता पर सींचपाल के नियम विरुद्ध निलंबन का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment