Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में स्कॉर्पियो हादसे में अब तक चार की मौत:दो बाइक सवार, पैदल यात्री और चालक ने गंवाई जान

    3 hours ago

    1

    0

    एटा जिले में बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। यह हादसा बीते बुधवार को हुआ जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रहे लोगों से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक महिला और पुरुष सहित एक पैदल यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार चालक सतेंद्र पुत्र करन सिंह निवासी नगला पार, थाना रजावली भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे हायर सेंटर आगरा रेफर किया गया था, जहां बुधवार देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सतेंद्र के शव को वापस एटा लाया, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस तरह, इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। मृतकों में बबलू शर्मा (32) पुत्र जागेश शर्मा निवासी एटा रोड टूंडला, फिरोजाबाद; रचना (30) पत्नी निहाल सिंह निवासी सकरौली, एटा; और दिगंबर (55) पुत्र नरसिंह निवासी नगला पार, थाना रजावली, फिरोजाबाद शामिल हैं। चौथे मृतक कार चालक सतेंद्र हैं। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार जलेसर से रजावली की तरफ जा रही थी। बालगढ़ी के समीप पैदल जा रहे दिगंबर को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और उसने दिगंबर सहित बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक दिगंबर के बेटे राहुल प्रताप सिंह ने बताया कि उनके पिता खेतों पर गए थे और सड़क किनारे पैदल आ रहे थे, तभी बेकाबू कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में उनके पिता सहित बाइक सवार युवक और एक महिला की मौत हुई है। मृतक महिला रचना के पति निहाल सिंह ने बताया कि वे टूंडला में किराए पर रहते हैं और उनकी पत्नी मकान मालिक के साथ गांव आ रही थी, तभी यह हादसा हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस नपा अध्यक्ष ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया:गर्भवती महिलाओं को बांटी पोषण पोटली, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम भी
    Next Article
    चैत्र नवरात्र शुरू, मां शैलपुत्री की पूजा:हरदोई में इस बार रामनवमी भी नवरात्र में विशेष संयोग, 27 मार्च को भगवान राम का जन्मोत्सव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment