Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस नपा अध्यक्ष ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया:गर्भवती महिलाओं को बांटी पोषण पोटली, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम भी

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस में प्रदेश सरकार के 'नव निर्माण' के नौ वर्ष पूरे होने और नवरात्रि के प्रथम दिवस के उपलक्ष्य में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में बाल विकास विभाग एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण विभाग और समाज कल्याण विभाग द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने पांच गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित की और शिशुओं का अन्न प्राशन संस्कार कराया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। 3 तस्वीरें देखिए… नवरात्रि के प्रथम दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में बाल विकास विभाग एवं पुष्टाहार तथा महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में एक वृहद कार्यक्रम आयोजित हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष ने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' कार्यक्रम के तहत कन्याओं को रोली, चंदन का टीका लगाकर, चुनरी ओढ़ाकर कन्या पूजन किया और उन्हें उपहार भेंट किए। दिव्यांगजन विभाग द्वारा संचालित योजना के अंतर्गत पांच दिव्यांग बच्चों को श्रवण यंत्र वितरित किए गए, जिससे उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया गया। इसके अतिरिक्त, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की योजना के तहत ओ-लेवल के छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद... इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और लाभार्थियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक, जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी और लाभार्थी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैसड़ी में बाढ़ कार्यों में करोड़ों का घोटाला:बलरामपुर में पूर्व विधायक ने CM योगी से जांच की मांग की
    Next Article
    एटा में स्कॉर्पियो हादसे में अब तक चार की मौत:दो बाइक सवार, पैदल यात्री और चालक ने गंवाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment