Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीम इंडिया की जीत पर कानपुर में जश्न:तिरंगा लहराया, आतिशबाजी की; फैंस बोले- अब इंग्लैंड से 'लगान' वसूलने की बारी

    11 hours ago

    1

    0

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव के बीच संयमित खेल दिखाया और जीत की मुहर लगते ही देशभर में जश्न का माहौल बन गया। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि टीम की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए इस बार खिताब भारत के नाम हो सकता है। 2 तस्वीरें देखिए- फैंस बोले- 2017 का हिसाब बराबर, 83 की यादें ताजा जीत के साथ ही शहरों में तिरंगा लहराया गया और पटाखों की आवाज गूंजने लगी। प्रशंसक ज्ञानेश मिश्रा ने कहा कि वेस्टइंडीज हाल के मैचों में मजबूत नजर आ रही थी, लेकिन भारत ने उन्हें हराकर अपना दम दिखा दिया। उन्होंने कहा, “आज की जीत ने 2017 की कसक खत्म कर दी। 1983 में कपिल देव की कप्तानी में मिली ऐतिहासिक जीत की यादें भी ताजा हो गईं। उस समय जैसा जश्न देखा था, वैसा ही माहौल फिर नजर आ रहा है।” ‘जय श्री श्याम’ के नारों के साथ मना जश्न जीत का जश्न आस्था के रंग में भी रंगा दिखा। श्याम महोत्सव में शामिल ब्रजमोहन मिश्रा ने कहा कि सेमीफाइनल में पहुंचने की खुशी शब्दों में बयान नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा, “यह हमारा सातवां श्याम महोत्सव है और आज भारत की जीत ने खुशी दोगुनी कर दी। बाबा की कृपा से टीम आगे भी विजयी रहे।” अब इंग्लैंड की बारी, फैंस ने दी खुली चुनौती सेमीफाइनल की राह साफ होते ही अब प्रशंसकों की नजरें अगले मुकाबले पर टिक गई हैं। उत्साहित फैंस का कहना है कि अब इंग्लैंड से पुराने मुकाबलों का हिसाब चुकता करने का समय है। उनका विश्वास है कि टीम इंडिया की जीत का सिलसिला जारी रहेगा और फाइनल में भी भारत ही बाजी मारेगा। भारतीय टीम के दमदार प्रदर्शन ने करोड़ों फैंस की उम्मीदों को नई उड़ान दे दी है। अब सबकी नजरें सेमीफाइनल पर टिकी हैं, जहां टीम इंडिया से एक और शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैक्टर-ट्रॉली में तीन दर्जन से अधिक लोग सवार:भदोही के सुरियावां में नियमों की अनदेखी, प्रशासन पर सवाल
    Next Article
    एटा में SSP ने भारी पुलिस बल के साथ गश्त:होली सुरक्षा का जायजा लिया; खुले में शराब पीने वालों को चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment