Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में दलित परिवार की बारात रोकी, बवाल; VIDEO:महिला बोली- शाक्य लोगों ने सास और पति को पीटा, बोले- शादी नहीं होने देंगे

    19 hours ago

    1

    0

    एटा में मंगलवार रात को सगाई और एक बारात चढ़ रही थी। इस दौरान डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया। दलित समाज की महिला ने कहा- शाक्य समाज के लोगों ने बारात को रोका। बारात शाक्य परिवार के घर के सामने से जा रही थी। लोगों के धमकी देते हुए बोले- बारात नहीं चढ़ने दूंगा। वहीं 3 राउंड फायरिंग करते हुए दलित परिवार को जान से मारने की धमकी दी। जातिसूचक गाली देकर पथराव और मारपीट कर परिवार के लोगों को घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। मामला सकीट थाना क्षेत्र के मोहल्ला उरेना का है। पढ़िए पूरा मामला… जानकारी के अनुसार, मंगलवार को मंजू पुत्री तेजपाल की बारात अलीगढ़ से उरेना मोहल्ले में आई थी। उसी समय पास में विशाल पुत्र दयाराम के यहां सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। जहां डीजे बज रहा था। शाक्य परिवार में सगाई के दौरान घर के बाहर लगे डीजे पर महिलाएं डांस कर रही थीं। तभी बारात में शामिल शाक्य समाज के कुछ लोग भी डांस करने लगे। इस पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई, जिसके बाद कहासुनी बढ़ गई और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। लोगों ने मारपीट में पथराव करना शुरू कर दिया। जिससे पुलकित और संजेश (संजय) घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया है। बारात रोककर 3 बार फायरिंग वीडियो में दिखाई दे रही महिला रागिनी पत्नी विक्की ने आरोप लगाया है कि दलित समाज की बारात को रोका गया। लोगों ने जातिसूचक गालियां दी। उन्होंने पथराव और मारपीट कर परिवार के लोगों को घायल कर दिया। महिला बोलीं कि लोगों ने दूल्हन के भाई को मारा। धमकी देते हुए कहा कि बारात नहीं चढ़ने दूंगा। महिला रागिनी ने कहा कि लोगों ने बारात को रोककर 3 बार फायरिंग किया। परिवार को जान से मारने की धमकी दी। कहा तुमको तो रात में उठवा लूंगा। मेरी मां को पत्थर से मारा। लोगों ने कहा तेरे बेटी की बारात नहीं चढ़ने दूंगा। बाराती डीजे पर करने लगे थे डांस घायल संजेश ने बताया कि वे अपनी बुआ के यहां भात लेकर आए थे। उसी दौरान एक बारात गुजर रही थी। बारातियों के कुछ लोग डीजे पर डांस करने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। जिसमें उनके पक्ष के दो लोग घायल हो गए। वहीं दलित पक्ष के विक्की ने खुद को बसपा का सेक्टर अध्यक्ष बताया हैं। आरोप लगाया कि शाक्य समाज के कुछ लोगों ने पथराव किया। दूल्हे को घोड़े से उतारने की कोशिश की। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। उनका कहना है कि पुलिस ने उनके दो साथियों को हिरासत में लिया है। लेकिन उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं की जा रही। थाना प्रभारी विदेश राठी ने बताया- एक ही मोहल्ले में दो कार्यक्रम थे। सगाई समारोह के दौरान महिलाएं डीजे पर डांस रही थीं। उसी दौरान बारात के कुछ लोग वहां नाचने पहुंचे। जिस पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई और विवाद हो गया। एक पक्ष से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने बताया- 10 जनवरी की रात शाक्य और जाटव समुदाय के बीच शादी समारोह को लेकर विवाद हुआ। जाटव समुदाय के यहां शादी का कार्यक्रम संपन्न हो चुका था। जिसके बाद कुछ लोग शाक्य समुदाय के यहां चल रहे डीजे पर डांस करने लगे। मना करने पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। शाक्य पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ------------------------------- ये भी पढ़ें… अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों से कुकर्म का आरोप:रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने याचिका दायर की, 2 बच्चे कोर्ट में पेश किए जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने 8 फरवरी को प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दायर करके कहा– गुरुकुल की आड़ में वह बाल उत्पीड़न करते हैं। अपने आरोपों की पुष्टि के लिए आशुतोष ब्रह्मचारी ने 2 बच्चों को भी पेश किया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में बेटे ने मां की हत्या की:सिर पर बाइक के शॉकर रॉड से किया था हमला, कानपुर में चल रहा था इलाज
    Next Article
    बैंक-अकाउंट से 42.5 लाख की साइबर ठगी:वाराणसी के व्यापारी को फर्जी लिंक भेजा, धनबाद से कार बरामद; 5 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment