Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में युवक ने किया सुसाइड:घर के कमरे में फंदा लगाकर झूला, पुलिस जांच में जुटी

    18 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के सकरौली वाकलपुर गांव में एक 35 वर्षीय युवक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने जब युवक का शव कमरे में लटका देखा तो उनमें कोहराम मच गया। उन्होंने तत्काल सकरौली थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक की पहचान आजाद पुत्र अनवर खां के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता अनवर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके बेटे ने अपने कमरे में फांसी लगा ली थी। उन्होंने ही शव को देखा और पुलिस को सूचित किया। सकरौली थाना प्रभारी नित्यानंद पांडे ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    22 फरवरी को मतदाता सूची सुधार का चौथा विशेष अभियान:मिर्जापुर में हर बूथ पर बीएलओ मिलेंगे, सभासद-प्रधान करेंगे सहयोग
    Next Article
    होली से पहले मिलावट पर शिकंजा, 45 बोरी कचरी सीज:खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई दुकानों पर की छापेमारी, नमूने लिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment