Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली से पहले मिलावट पर शिकंजा, 45 बोरी कचरी सीज:खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई दुकानों पर की छापेमारी, नमूने लिए

    20 hours ago

    1

    0

    होली पर्व से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों पर शिकंजा कसते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश की टीम ने जनपद में विशेष अभियान चलाया। सहायक आयुक्त (खाद्य) कुमार गुंजन के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में कई स्थानों पर छापेमारी कर नमूने भरे गए और संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त की गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी के नेतृत्व में टीम ने भटपुरवा लालपालपुर, मंसूर नगर तिराहा (पिहानी), शाहाबाद, कुरसठ और माधौगंज क्षेत्रों में कार्रवाई की। इस दौरान खोया, पनीर, कचरी और मिश्रित दूध के नमूने संग्रहित किए गए। संडीला स्थित दीपक कचरी उद्योग पर निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर 45 बोरी कचरी मौके पर ही सीज कर दी गई। इसके अतिरिक्त, एक पिकअप वाहन से ले जाए जा रहे मिश्रित दूध का नमूना भी लेकर प्रयोगशाला भेजा गया है। नगर पालिका क्षेत्र में 'सस्ता बाजार' नाम से संचालित दुकानों पर भी जांच की गई। यहां एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक और बिस्कुट पाए जाने पर उन्हें नष्ट कराया गया। विभाग ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के तहत, होटल बसंत लीला में एफएसएसएआई मान्यता प्राप्त ट्रेनर द्वारा खाद्य विनिर्माताओं को प्रशिक्षण भी दिया गया। इस कार्यक्रम में 100 प्रतिभागियों को फूड सेफ्टी सुपरवाइजर प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में युवक ने किया सुसाइड:घर के कमरे में फंदा लगाकर झूला, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    पीलीभीत में मंत्री-सपा जिलाध्यक्ष में जुबानी जंग:संजय गंगवार के आरोपों पर जगदेव जग्गा बोले- मुझे फेसबुकिया होने पर गर्व

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment