Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा पुलिस के तीन पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त:पुलिस लाइंस में सम्मान के साथ दी गई विदाई, शॉल और माल्यार्पण कर किया सम्मानित

    7 hours ago

    1

    0

    एटा जनपद पुलिस के तीन पुलिसकर्मी शुक्रवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस लाइंस में आयोजित सम्मान समारोह में क्षेत्राधिकारी संकल्पदीप कुशवाहा ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक रवींद्र सिंह, उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद और मुख्य आरक्षी (सशस्त्र पुलिस) जसवंत सिंह को शॉल ओढ़ाकर तथा फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने तीनों के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी संकल्पदीप कुशवाहा ने कहा कि तीनों पुलिसकर्मियों ने लंबे समय तक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका अनुभव समाज और पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। साथ ही भविष्य में भी विभाग के प्रति सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की। देखें 3 तस्वीरें… सहकर्मियों ने साझा की यादें कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त साथियों के योगदान को याद किया और उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए। सभी ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। परिजन भी बने समारोह के साक्षी सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन भी मौजूद रहे। परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी संकल्पदीप कुशवाहा के साथ पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘5 मिनट बोलकर गया…फिर कफन में लौटा बेटा’:झांसी में मां बोलीं- पति ने दूसरी शादी की,10 साल तक अकेले पाला,वो जीने का सहारा था
    Next Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दाखिले का एक और मौका:स्नातक-पीजी प्रवेश की अंतिम तिथि अब 14 अगस्त, खाली सीटों के चलते फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment