Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘5 मिनट बोलकर गया…फिर कफन में लौटा बेटा’:झांसी में मां बोलीं- पति ने दूसरी शादी की,10 साल तक अकेले पाला,वो जीने का सहारा था

    7 hours ago

    1

    0

    “रात करीब 12 बजे बेटा घर से बाहर जाने लगा। मैंने मना किया। कहा- बहुत रात हो गई, अब मत जाओ। लेकिन वो नहीं माना। बोला बस 5 मिनट में दोस्त से मिलकर आ रहा हूं। फिर वो लौटकर आया तो कफन में लिपटा था। मेरे पति ने दूसरी शादी कर ली। अब बेटा ही जीने का सहारा था। लेकिन उसे भी एक्सीडेंट ने मुझसे छीन लिया।” ये कहते हुए अनीता बाजपेयी रो पड़ती हैं। जिनके इकलौते बेटे रुद्राक्ष बाजपेयी (22) की झांसी में गुरुवार देर रात लगभग 1:30 बजे सड़क हादसे में मौत हो गई। वह घर से स्कूटी लेकर अकेला निकला था। घर से लगभग 200 मीटर दूर सीपरी ओवरब्रिज पर स्कूटी और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार ललित उर्फ सक्षम बोहत (19) ने भी दम तोड़ दिया। अब दोनों के घरों में मातम छाया है। अब पूरा मामला विस्तार से रुद्राक्ष के पिता ने दूसरी शादी कर ली सीपरी बाजार के आजादगंज मोहल्ला निवासी अनीता ने बताया- मेरी शादी देवराज बाजपेयी से हुई थी। मेरी एक बेटी शिवानी और एक बेटा रुद्राक्ष था। लगभग 10 साल पहले पति ने दूसरी शादी कर ली और आवास विकास में रहने लगे। तब दोनों बच्चे छोटे-छोटे थे। मैंने अकेले दोनों बच्चों का पालन पोषण किया। कुछ समय पहले बेटी शिवानी की शादी कर दी। अब मैं अपने बेटे रुद्राक्ष के साथ रहती थी। कुछ समय से रुद्राक्ष प्राइवेट कंपनी में जॉब करने लगा था। इससे मैं बहुत खुश थी। वो मेरे जीने का एकमात्र सहारा था। रुद्राक्ष के दिल में छेद था रुद्राक्ष की ताई सुमन बाजपेयी ने बताया- मैं नीचे रहती हूं, और रुद्राक्ष अपनी मां के साथ ऊपर रहता था। रुद्राक्ष को बचपन से हार्ट में छेद था। 2018 में हम लोगों ने ऑपरेशन करा दिया था। तब से वह एकदम स्वस्थ्य था। सबकुछ खाता-पीता था। एक्सरसाइज करता था। फुटबॉल-वॉलीबाल सब खेल खेलता था। अब उसे कोई परेशानी नहीं थी। ऑपरेशन के बाद उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता था। इसलिए वो नौकरी करने लगा था। 5 रुपए मांगे और घर से चला गया मां अनीता ने आगे बताया- गुरुवार रात को बेटा रुद्राक्ष 5 रुपए मांगने लगा। फिर बाहर जाने लगो। मैंने उसे काफी रोका। कहा- भैया रात बहुत हो रही है। मत जाओ…भैया मत जाओ। लेकिन वो नहीं माना। बोला बस 5 मिनट में दोस्त से मिलकर आ रहा हूं। जब मैंने उठकर देखा तो गाड़ी (स्कूटी) गायब थी। जब काफी देर तक लौटकर नहीं आया तो कॉल लगाया। तब कॉल रिसीव नहीं हुई। देर रात एक पुलिसवाले का कॉल आया और कहने लगा कि रुद्राक्ष का एक्सीडेंट हो गया। वो मेडिकल कॉलेज में है। बाद में पता चला कि उसकी मौत हो गई। बेटा मेरी बात नहीं मानता था। अगर बात मान जाता तो मेरा बेटा आज जिंदा होता। सक्षम के घर में भी मातम छाया वहीं रानी लक्ष्मीनगर रेलवे कॉलोनी निवासी कनिका ने बताया- मेरे भाई सक्षम को ज्यादातर घर का खाना पसंद नहीं आता था। वो बाहर होटल-ढाबा पर खाना खाने जाता था। गुरुवार रात को वह इलाइट चौराहे पर खाना लेने गया था। वहां से लौट रहा था। घर से लगभग 200 मीटर पहले ही उसकी बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। भाई की मौके पर ही मौत हो गई। दोस्तों के जरिए हम लोगों को घटना की जानकारी हुई। सक्षम तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। परिवार की जरूरत को देखते हुए बेहद कम उम्र में सक्षम काम करने लगा था। वह कार चलाता था। पिता बस चलाते हैं। उसकी मौत की खबर से मां, बहन समेत अन्य परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। घर से करीब 200 मीटर दूर हुआ हादसा सीपरी बाजार के ओवरब्रिज पर जिस जगह यह हादसा हुआ। वहां से सक्षम और रुद्राक्ष के घर लगभग 200 मीटर दूर है। गुरुवार रात लगभग 1:30 बजे सक्षम इलाइट से खाना पैक कराकर घर आ रहा था और रुद्राक्ष दोस्त से मिलने जा रहा था। ओवरब्रिज पर रुद्राक्ष की स्कूटी और समक्ष की बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, समक्ष का दोस्त सोमिल (18) घायल है। ये खबर भी पढ़ें… मौलाना बोला-आपकी बीवी से संबंध बनाऊंगा, ये अल्लाह का उसूल यूपी के गोरखपुर का यह मौलाना रहमतुल्लाह है, जो हलाला के लिए ब्रेनवॉश कर रहा है। दरअसल, देश में तीन तलाक कानून लागू होने के साथ ही हलाला भी नहीं कराया जा सकता। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में सांप डसने से मासूम की मौत:साइकिल से चौराहे जा रही थी तीसरी की छात्रा, अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत
    Next Article
    एटा पुलिस के तीन पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त:पुलिस लाइंस में सम्मान के साथ दी गई विदाई, शॉल और माल्यार्पण कर किया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment