Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Etah में School Bus की चपेट में आने से 5 साल की बच्ची की मौत, ड्राइवर फरार

    3 hours from now

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शनिवार दोपहर घर लौट रही पांच वर्षीय छात्रा की स्कूल बस की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि नगला गलुआ निवासी मजदूर विवेक की बेटी डिंपल (पांच) एक निजी स्कूल में नर्सरी की छात्रा थी और शनिवार दोपहर करीब 12 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद वह बस से घर पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक, घर के सामने बस से उतरने के बाद जैसे ही बच्ची बस के आगे की ओर बढ़ी, चालक ने बस चला दी। पुलिस ने बताया कि इस दौरान बच्ची बस के पहिए की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई।पुलिस के मुताबिक, परिजन और ग्रामीण बच्ची को बचाने का प्रयास करते रहे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।अवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रेमपाल सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बस के दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ayodhya Ram Mandir चढ़ावा चोरी पर FIR न होने पर वकील करेंगे आंदोलन, एसएसपी से मिले
    Next Article
    PM Modi के निर्देश पर BJP का 'Gen Z' मिशन, युवाओं को साधने की सियासी रणनीति!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment