Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एत्मादपुर नगर पालिका में सभासदों ने चेयरमैन को बनाया बंधक:विकास कार्यों को लेकर किया प्रर्दशन, 30 मिनट तक पालिका कार्यालय बंद

    9 hours ago

    1

    0

    आगरा के एत्मादपुर नगर पालिका परिषद कार्यालय में मंगलवार को सभासदों ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विकास कार्यों में लापरवाही और नगर की समस्याओं के समाधान न होने से नाराज करीब एक दर्जन सभासदों ने पालिका कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाकर धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पालिकाध्यक्ष डॉ. सुरेश कुशवाह और कर्मचारी करीब आधे घंटे तक कार्यालय के अंदर ही रहे। सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर में कई मूलभूत समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन पालिका प्रशासन उनकी अनदेखी कर रहा है। बाद में पालिकाध्यक्ष के आश्वासन के बाद सभासदों ने कार्यालय का ताला खोल दिया। देखिए घटना से जुड़ी तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… यह मामला एत्मादपुर नगर पालिका कार्यालय का है। मंगलवार को आक्रोशित सभासद नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर में कई मूलभूत समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन पालिका प्रशासन उनकी अनदेखी कर रहा है। नगर की कई समस्याएं लंबे समय से लंबित वरिष्ठ सभासद माधवेन्द्र नाथ सिंह ने बताया कि पिछले करीब आठ महीनों से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं। कस्बे में जगह-जगह सड़कें गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। बाजार में लगाए गए आरओ प्लांट बंद पड़े हैं और कई वार्डों में खरंजे टूटे हुए हैं। इसके अलावा एमआर प्लांट भी लंबे समय से बंद पड़ा है। सभासदों ने अधिशासी अधिकारी पर भी नियमित रूप से कार्यालय में न बैठने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सभी सभासद सामूहिक इस्तीफा देने को मजबूर होंगे। आश्वासन मिलने के बाद खोला ताला वहीं पालिकाध्यक्ष डॉ. सुरेश कुशवाह ने सभासदों को भरोसा दिलाया कि दो दिन के भीतर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद सभासदों ने कार्यालय का ताला खोल दिया। इस दौरान सभासद माधवेन्द्र नाथ सिंह, राज कपूर मौर्या, रविकांत बघेल, मफीज खान, धर्मेंद्र बघेल, श्रेयांश जैन, शुभम कुश, रजत सोनी, रजनी देवी, ज्ञान देवी और योगेश कुमार सहित कई सभासद मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश कुशवाहा का कहना था कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र कुछ दिनों से नहीं बन पा रहे है इसके EO मैडम से निवेदन किया है और गंगाजल योजना की पाइप लाइन से सड़कें टूटी हैं ये काम पालिका के अधीन नहीं है। मेले की तैयारी पूरी है। सभासदों की सभी समस्याओं का समाधान होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षा क्षेत्र में लूट पर नेशनल मानवाधिकार चेतना का ज्ञापन:एटा में अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा, मनमानी पर रोक की मांग
    Next Article
    सीतापुर में नदी किनारे तीन अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त:सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में बुलडोजर चला, सड़कें और बाउंड्रीवाल खुदवाईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment